कैंट बोर्ड के नीरज राठौर ने दी बंधाई

कैंट बोर्ड के नीरज राठौर ने दी बंधाई
Share

कैंट बोर्ड के नीरज राठौर ने दी बंधाई, कैँट बोर्ड के निवर्तमान वार्ड पांच के सदस्य व युवा भाजपा नेता नीरज राठौर व प्रदीप राठौर ने शुक्रवार को सभी मेरठ कैंट वासियों तथा कैंट बोर्ड  प्रशासन के अधिकारियों तथा भाजपा के तमाम सहयोगियों को रक्षा बंधन पर्व की बंधाई दी। इस मौके पर अनेक बहनें उन्हें रक्षा बंधन पर्व पर राखी बांधने भी पहुंचीं। बंधाई देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। इसके अलावा भाजपा संगठन में जो भी दायित्व सौंपा जाता है, उसको भी निष्ठा से पूरा करते हैं। वहीं दूसरी शहर मेरठ में कुछ अन्य संगठनों ने भी रक्षा बंधन पर्व के आयोजन किए हैं। भाजपा छावनी मंडल की मुक्ता जैन, खुश्बू व पूनम, नेहा गौरव गोयल, भूपेन्द्र कौर, प्रिया गोयल आदि ने थाना सदर बाजार मेरठ पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। मिठाई से पुलिस कर्मियों का मुंह भी मीठा कराया। इस मौक पर सभी भाजपा नेत्रियों की ओर से इंस्पेक्टर सदर बाजार को तिरंगा ध्वज भी भेट किया गया। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पूर्व पूरे मेरठ में पारंपरिक उत्साह-उल्लाव स श्रद्धा के साथ मनाया गया। हालांकि कुछ लोगों ने  11 अगस्त गुरूवार को भी रक्षा बंधन का पर्व मनाया, लेकिन ज्यादातर लोगों ने शुक्रवार को ही रक्षा बंधन का पर्व मनाया। दरअसल पीएल शर्मा रोड पंचमुखी मंदिर के पुजारी पंडित विवेक ने भी शुक्रवार को ही रक्षा बंधन के पर्व की बात कही थी। अनेक संस्थाओं खासकर वैश्य समाज से जुड़ी संस्थाओं रक्षा बंधन पर्व पर अनेक आयोजन किया।भाजपा नेता संजय गोयल ग्लैक्सी ने सभी को रक्षा बंधन पर्व की बधाई दी है। उन्होंने संदेश भी भेजे। भाजपा के व्यापारी नेता संजय गोयल सामाजिक और धार्मिक कामों में पहल में कभी भी चूक नहीं करते। उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक स्वरूप है। तमाम बहने पूरे साल रक्षा बंधन पर्व के आने का इंतजार करती हैं। सदर थाने में भी रक्षा बंधन पर्व पूरे धूमधाम से मनाया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *