दिल्ली पहुंचे मेरठी कांग्रेसी

दिल्ली पहुंचे मेरठी कांग्रेसी
Share

दिल्ली पहुंचे मेरठी कांग्रेसी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए मेरठ के कई दिग्गज कांग्रेसी शनिवार को दिन निकलते ही दिल्ली पहुंच गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पार्षद रंजन शर्मा प्रभाकर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पंडित नवनीत नागर समेत भारी संख्या में मेरठी कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर जाहिद अंसारी ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख ले कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का क्या जलवा है। आज का दिन एतिहासिक है। पूरी दिल्ली राहुल गांधी के स्वागत में घरों से बाहर निकल आयी है। देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से राहुल गांधी के रंग में रंग गयी है। राहुल गांधी देश में भाजपा ने जो नफरत का कारोबार शुरू किया है उसको खत्म करने और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए ही कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। भारत जोड़ों यात्रा से मोदी सरकार बुरी तरह से घबरायी हुई है। भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए तमाम प्रपंच रचे जा रहे हैं। लेकिन देश की जनता अब राहुल गांधी के पीछे है। यह यात्रा रूकेगी नहीं। भाजपा का डर है कि इस यात्रा से उसने जो नफरत का कारोबार शुरू किया है, वो बंद हो जाएगा।एक बार फिर से भारत में आपसी भाईचार कायम होगा, भाजपा इसी बात से डरती है कि यदि आपसी भाईचारा कायम हो गया तो इस देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़कर फैंक देगी। जाहिद अंसारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से सफल है। राहुल गांधी का डंका भारत ही नहीं पूरी दुनिया मे बज रहा है। एक-एक कांग्रेसजन भारत जोड़ों यात्रा का हिस्सा है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *