गुरू पूर्णिमा पर संतों का सम्मान

गुरू पूर्णिमा पर संतों का सम्मान
Share

गुरू पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर ने गुरु पूर्णिमा के पर्व मंदिरों में जाकर सभी जन प्रतिनिधियों ने साधु संतों का सम्मान का कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी रहे। महानगर के मुख्य रूप से कार्यक्रम औघड़ नाथ मंदिर में हुआ जिसमें मंदिर के पुजारी श्रीधर त्रिपाठी को प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद के सदस्य अश्वनी त्यागी ने कार्यक्रम के सयोजक संजय त्रिपाठी के साथ सम्मानित किया।प्रदेश के सहसंघठन महामंत्री कर्मवीर व महानगर के अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने नगली तीर्थ सकौती में स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की समाधि स्थल पर महामंडलेश्वर शिवप्रेमनन्द जी महाराज से आशीर्वाद लिया।


सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कबीर निर्णय मंदिर कुटी शास्त्री नगर में महन्त शीलदास साहिब को सम्मानित किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बालाजी मंदिर सदर में महा मंडलेश्वर महेन्द्र दास को सम्मानित किया। इस अवसर अश्वनी त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुजारियों को विशेष महत्व देती है क्योंकि पुजारी आम जन को हिन्दू संस्कृति का पाठ पढ़ाकर समाज को अपने धर्म के प्रति मजबूती देने का संदेश देते है। प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही वो दल है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचती है,जो समाज पंडित, पुजारियों को केवल पूजन, अर्चन में ही याद नही करता है बल्कि भाजपा उनको सम्मानित भी करता है। हम सभी गुरुओं की शरण में जाकर हिन्दू संस्कृति से भली भांति परिचित होते है।सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा सेवा और सम्मान ही पार्टी का आधार है अपने गुरु को नमन करना सबकी जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए आज भाजपा मंडल स्तर पर मंदिरों में जाकर साधु, संतों का सम्मान कर रही है।आज के इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी,महानगर मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सयुंक्त व्यापार संघ से नीरज मित्तल,गणेश अग्रवाल, गौरव गोयल,पार्षद राजेश खन्ना,उपस्तिथ रहे। मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा। संगठन तक तमाम कार्यकर्ताओं ने इसमें उत्साह से भाग लिया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *