हर घर तिरंगा महा मिशन

हर घर तिरंगा महा मिशन
Share

हर घर तिरंगा महा मिशन, जनपद मेरठ में  हर घर तिरंगा मिशन के तहत चल रहा महाभियान- सरकार का हर घर तिरंगा अभियान पूरे प्रदेश में जोर शोर से चल रहा है। जिला स्तर और महानगर स्तर पर अधिकारियों ने तिरंगा टोलियां बना दी हैं ताकि सरकार का अभियान पूरा हो सके। ये टोलियां घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा दे रही हैं और उनको राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगाने के नियम के साथ-साथ बाद में क्या करना है यह भी बड़ी बारीकी से समझा रही हैं। जनता की सेवा के बाद देश भक्ति में जुटे सफाईकर्मी इस कड़ी में अगर हम केवल मेरठ की बात करें तो नगर निगम ने मेरठ के 3 लाख घरों में से लगभग 2 लाख घरों तक राष्ट्र ध्वज तिरंगा पहुंचा दिया गया है। नगर निगम ने तमाम अधिकारियों के साथ निगम पार्षद, सुपरवाइजर और इलाकों के सफाई कर्मचारियों को इस मुहिम से जोड़ दिया है, ताकि यह सभी मिलकर हर घर तक तिरंगा पहुंचा सके। स्वच्छता मित्र यानी सफाई कर्मचारी सबसे पहले सुबह अपने क्षेत्र की सफाई करके जनता की सेवा करते हैं फिर उसके बाद राष्ट्र सेवा के कार्य में जुट जाते हैं। तिरंगा छपी टी शर्ट पहनकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जब नगर निगम कर्मचारी इलाके में निकले तो हर किसी में देश के प्रति उत्साह देखने को मिला। लोगों ने सरकार की इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की। लोगाें का कहना कि कभी सोचा भी नहीं था कि हमें ऐसा माहौल देखने को मिलेगा। ग्रामीण इलाके भी हुए तिरंगामय वहीं ग्रामीण इलाकों में भी ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की टीम बनाकर हर घर तिरंगा पहुंचाया जा रहा है। मेरठ के ग्रामीण इलाकों में 6 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि 90 प्रतिशत घर तक तिरंगा पहुंच चुका है। ग्रामीण इलाकों में पहली बार इस तरह का माहौल देखकर हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है और सबके मुंह से एक ही आवाज़ निकल रही है, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *