सील तोड़कर अवैध निर्माण जारी

सील तोड़कर अवैध निर्माण जारी
Share

सील तोड़कर अवैध निर्माण जारी, -सील चालान सब भ्रष्ट अभियंताओ का खेल सील लगने के बाद अवैध दुकानों का निर्माण तैयार- मेरठ विकास प्राधिकरण जॉन C 1 के मलियाना फ्लाईओवर के नीचे किशनपुरा पुल मार्किट में 4 अवैध दुकानों का निर्माण अवैध तरीके से चल रहा है। जिसमे अवैध निर्माणकर्ता विपिन गोयल सील लगने के बाद अवैध तरीके से दबंगी से अवैध निर्माण को पूरा करने में लगा है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अवैध निर्माणकर्ता विपिन गोयल ने अभियंता से सेटिंग कर रात दिन में अवैध दुकानों तैयार करा दिया है। उपाध्यक्ष महोदय अभिषेक के सख्त रूप अपनाने के बाद भी अवैध निर्माणकर्ता अवैध निर्माण करने पर उतारू हे। अगर इन दुकानों की कंपाउंडिंग मेडा को कराई जाय तो लाखो रुपए का राजस्व योगी सरकार को प्राप्त हो सकता है पर भ्रष्ट अभियंता ऐसा ना करके योगी सरकार के राजस्व को जेब में भर रहे हैं। देखना है उपाध्यक्ष महोदय अभिषेक पांडे विपिन गोयल के अवैध दुकानों पर दोबारा सील व ध्वस्त करने के आदेश करते हैं या यूं ही अवैध निर्माण अभियंता सचिव जोनल अधिकारी की शह पर चलते रहेंगे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *