जी का जंजाल बनी हैं अवैध ई रिक्शाएं

जी का जंजाल बनी हैं अवैध ई रिक्शाएं
Share

जी का जंजाल बनी हैं अवैध ई रिक्शाएं, -पुलिस के इंतजामों ने बढ़ाई शहर पर ई रिक्शा की मुसीबत की मार-
मेरठ। कांवड़ के नाम पर किए जा रहे पुलिस के इंतजामों ने शहर के लोगों पर ई रिक्शाओं की वजह से पहले से परेशान शहर के लोगों की परेशानी को और बढ़ाने का काम किया है। कांवड यात्रा के चलते 22 जुलाई से शुरू पूरे शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। इससे पहले शहर में जिन रास्तों से कांवड़ यात्रा मेरठ जिले में प्रवेश करने के बाद वाया दिल्ली रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड होते हुए आगे जाएगी, उन तमाम रास्तों पर पुलिस ने कांवड़ियों के लिए रोड की एक साइड रिजर्व रखने के लिए सड़क के बीच के तमाम कट बंद कर दिए हैं। पूर्व के सालों की भांति वहां बल्लियां बांध दी गयी हैं। इसको लेकर सबसे ज्यादा पुख्ता इंतजाम बेगमपुल चौराहे से लेकर दिल्ली रोड पर किए गए हैं। इसके तहत सोतीगंज चौराहा, सब्जी मंड़ी कट, बंद कर दिए गए हैं। शहर में आगे भी तमाम उन रास्तों पर जहां से कांवड़ यात्रा को गुंजरना है इसी प्रकार के कट लगाए गए हैं। इनका साइड इफैक्ट यह हुआ कि अवैध इ-रिक्शाओं से परेशान शहर के लोगों की परेशानी अब ज्यादा बढ गयी है। बेगमपुल व सोतीगंज के आगे तक प्लान के नाम पर जो इंतजाम किए गए हैं, उनसे एक बार फिर सदर क्षेत्र के आबूलेन, बोम्बे बाजर, शिव चौक, हनुमान चौक, सदर गंज बाजर, सदर कबाड़ी बाजार, सब्ड़ी मंड़ी व सराफा बाजार सरीखे तमाम इलाकों में शहर में चल रही अवैध ई-रिक्शाओं की वजह से बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया।
यहां ज्यादा बुरा हाल
सबसे बुरा हाल सदर के कबाड़ी बाजार, गंज बाजार व सब्जी मंड़ी का है। यहां तो पहले ही भीड़भाड़ रहती है, लेकिन रास्तों के कट बंद कर दिए जाने की वजह से अब यहां रही सही कसर अवैध इ रिक्शाओं ने पूरी कर दी है। इससे भी ज्यादा बुर हाल सोतीगंज से वाया दिल्ली भैंसाली बस स्टैंड व जलीकोठी चौराहे तक के रास्ते का है। इस रास्ते पर सड़क के दोनों ओर इ रिक्शाओं के स्टैंड बना दिए गए हैं। हालात इतनी ज्यादा खराब है कि दिन भर जाल लगा रहता है। गलियों में भी ई रिक्शा घुसने लगे हैं। कई बार तो पैदल निकलना भी दुश्वार हो जाता है।
वर्जन
हटेंगे अवैध ई रिक्शा स्टैंड
कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी राघवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कांवड यात्रा के अवैध स्टैंडों को हटाया जाएगा। अवैध ई रिक्शाओं की समस्या पर काफी काम चल रहा है। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *