कारोबारी धन कुमार जैन की हत्या

बेडरूम में घुसकर पति-पत्नी को गोली मारी:कारोबारी पति की मौत, पत्नी गंभीर; बेटा-पोती को कमरे में बंद कर की लूटपाट
Share

कारोबारी धन कुमार जैन की हत्या, मेरठ शहर के प्रतिष्ठित जैन समाज में बड़ा नाम रखने वाले कारोबारी धन कुमार जैन की गुरूवार की तडके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। दिन निकलते ही अंजाम दी गयी हत्या की इस वारदात से पूरा शहर सहम गया है। वारदात में धन कुमार जैन की पत्नी अंजू जैन भी गंभीर घायल हो गयी हैं। केएमसी में भर्ती अंजु की हालत नाजुक बनी है। जघन्य हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही आईजी जोन नचिकता झा, एसएसपी रोहित सजवाण सरीखे तमाम आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। धन कुमार जैन काफी अरसे तक पंजाब केसरी से भी जुड़े रहे।  वारदात के वक्त कारोबारी का बेटा और उसकी पोती घर में थी। बदमाशों ने उनका कमरा अंदर से बंद कर दिया। वहीं, दूसरा बेटा और पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गईं थीं। वारदात सुबह 8 बजे देहली गेट इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी DK जैन उर्फ धनकुमार जैन (70) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन (65) की हालत गंभीर बनी है। बदमाशों ने बेडरूम के अंदर ही दोनों को गोली मारी है। पुलिस को शंका है कि घर का मेन गेट खुला होने के कारण ही बदमाश अंदर आए और वारदात की। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों पहले घर के अंदर घुसे। उसके बाद कारोबारी के बेटे अभिषेक और पोती ताशी को कमरे में बंद कर दिया। फिर घर में लूटपाट की। इस दौरान DK जैन और उनकी पत्नी जग गए। विरोध किया तो DK जैन के सीने में गोली मार दी। बीच-बचाव में भी पति को भी गोली मार दी।दिनदहाड़े शहर की पॉश इलाके में हुई वारदात की खबर मिलते ही IG नचिकेता झा, SSP रोहित सिंह सजवाण, SP सिटी पीयूष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, आस-पास लगे हुए CCTV में दो हमलावर नजर आए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।हालांकि, जिस तरह से वारदात को अंदाज दिया गया है। उससे पुलिस को शक है कि किसी परिचित या नजदीकी ने ही वारदात की है। उसको पूरे घर की जानकारी थी। यह भी पता था कि एक बेटा मॉर्निंग वॉक के लिए कितने बजे जाता है। क्योंकि, उसके जाने के बाद ही बदमाशों ने घर में एंट्री की।

बेटा कुछ दिन पहले ही विदेश से आया था
वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। वह कुछ दिन पहले ही मेरठ आया था। जबकि बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस को यह भी आशंका है कि हमलावरों को कारोबारी ने पहचान लिया होगा। इसलिए हत्या कर दी। घर से कुछ सामान भी गायब है।

दूधिया पहुंचा तो वारदात की जानकारी हुईं
वारदात की जानकारी तब हुई जब दूधिया घर पहुंचा। दूधिया ने आवाज लगाई। अंदर से कोई नहीं निकला। तब वह घर के अंदर गया। अंदर देखा तो खून से लथपथ दोनों पड़े हुए थे। इसके बाद दूधवाले ने पड़ोसियों को बताया। पुलिस ने दूधिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही
SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब दो लोग घर आए और बुजुर्ग दंपती पर गोली मारकर लूटपाट की। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। ये दो लोग कौन थे? पता कर रहे हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शुरुआती जांच में लूटपाट का मामला लग रहा है। वारदात के वक्त घर में 4 लोग मौजूद थे। सामान कितना गया, यह अभी चेक कर रहे हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *