महानगर सेवादल कार्यालय का उद्घाटन

महानगर सेवादल कार्यालय का उद्घाटन

महानगर सेवादल कार्यालय का उद्घाटन, मेरठ। बुढाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में मेरठ महानगर कांग्रेस सेवा दल के कार्यालय का शुभारम्भ हो गया। कार्यालय का उदघाटन जिलाध्यक्ष अवनीश काजला , महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने सुयंक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सेवादल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अवनीश काजला , महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी का पुष्प वर्षा कर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बता दे कि कांग्रेस कार्यालय में एक कमरे में महानगर कांग्रेस सेवादल का कार्यालय बनाया गया है। कांग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर ने जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी का पटका पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर मेरठ महानगर कांग्रेस सेवा दल महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर, राेहताश भैय्या, सुरेन्द्र फौजी, इकराम पार्षद, अनिल प्रेमी, खेमचन्द पहलवान, पवन थापा, राकेश वत्स, पंडित नवनीत नागर, रामसिंह, सुनील सोनकर, कार्यालय मंत्री नईम राणा उपस्थित रहे। उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस के कुछ नेताओं जिनमें सेवादल के महानगर अध्यक्ष विनोदसोनकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला व पंड़ित नवनीत नागर ने कहा कि सेवादल के महानगर कार्यालय का खुलना बहुत ही अच्छी बात है। मेरठ में कांग्रेस संगठन और उसके फ्रंटियल संगठनों का तेजी से विस्तार हो रहा है। आज देश की जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। पूरा देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। तमाम दलों के कुछ सत्ता लोलुप भले ही आज भाजपा में शामिल हो रहे हों, लेकिन ये वो लोग हैं जिनका जनाधार खत्म हो चुका है। जिनको देश की जनता ने ठुकरा दिया है। जिनको उनका खुद का संगठन भी नहीं पूछ रहा था, ऐसे तमाम लोग आज भाजपा में सत्ता की मलाई के लिए जा रहे हैं। लेकिन देश में भाजपा के गिने चुने दिन रह गए हें। देश की जनता भाजपा को नकार चुकी है। साल 2024 में होने वाला चुनाव बेहद निर्णायक साबित होगा। भाजपाई भले ही कुछ भी दावे करते हों, लेकिन वह खुद भी जानते हैं कि महंगाई, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और आतंकवाद के मुददे पर मोदी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

@Back Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *