मइया के दर्शन को उमड़े भक्त

Share

मइया के दर्शन को उमड़े भक्त, चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को मेरठ सहित वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। यहां के मंदिरों में आस्‍था और श्रद्धा का सैलाब नजर आया। हालांकि लोगों ने घर पर घट स्‍थापना करके माता रानी का पूजन किया। आज हर ओर नवरात्र का उल्‍लास है। शनिवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर पर मेला शुरू हो गया है। रात भर श्रद्धालुओं के वाहन सिद्धपीठ की ओर दौड़ते रहे। आज महिलाओं ने व्रत भी रखा है।

सुबह चार बजे से खुल गए कपाट

भूरा देव मंदिर पर प्रथम पूजा के लिए प्रातः 4:00 मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। जबकि माता शाकंभरी का दरबार माता के श्रृंगार एवं पूजन के उपरांत 5:00 बजे भक्तों के लिए खोला गया। मइया के दर्शन को उमड़े भक्त, इस बीच माता की महाआरती चलती रही और भक्त जगत जननी के दर्शन कर धर्म लाभ उठाते रहे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस भी भोर से ही मुस्तैद हो गई थी। बाबा भूरा देव व माता के मंदिर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी है। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

बिजनौर में आस्‍था का सैलाब

बिजनौर में शनिवार से नवरात्र पर्व शुरू होने के उपलक्ष्य मे कालिक और चामुंडा मंदिर मे मां का विशेष शंगार किया गया। दोनो मंदिरों में बेहद भीड़ दिखी। लोगों ने घरों में भी पूजा अर्चना की। कलश स्थापना की। दोनों मंदिरों में शाम को विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। दोनों मंदिरो मंदिर समिति के पदाधिकारी व्यवस्था संभाल रहे थे।

मां के दरबार में गूंजे जयकारे

बागपत जिले में नवरात्र शनिवार से शुरू हो गए है। सुबह से घरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे है। वहीं मंदिरों में मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे है। मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। विधि विधान से पूजन किया। भक्तों ने व्रत रखकर मां की आराधना की। सुख शांति की कामनाएं की। भजन और कीर्तन से मंदिर गुजाएंमान हो गए है। सभी मंदिरों सुबह से भक्तों का ताता लगा रहा है। बाजारों में खाद्य सामग्री और पूजन सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। @Back To Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *