मेरठ में कदम-कदम पर पुष्पवर्षा

मेरठ में कदम-कदम पर पुष्पवर्षा
Share

मेरठ में कदम-कदम पर पुष्पवर्षा, राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी सांसद के तौर पर पहली बार मेरठ आ रहे हैं। इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए मेरठ कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। कदम-कदम पर उनके स्वागत की तैयारी है। इसी के चलते परिजनों का जो बेसब्री से लौटने का इंतजार कर रहे हैं, इस बार इंतजार कुछ लंबा हो सकता है। मेरठ की जनता अपने हर दिल अजीज महबूब नेता के स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए जो स्वागत चार्ज संगठन के अमित शर्मा की ओर से जारी किया गया है उसके मुताबिक दोपहर बाद तीन बजे काशी टोल प्लाजा पर भाजपा देहात मंडल का स्वागत कार्यक्रम है। इसके प्रभारी हरबीर पाल रहेंगे। इनके अलावा रूप किशोर शर्मा रिठानी मंडल अध्यक्ष, प्रमोद दीक्षित भाजपा किसान मोर्चा व महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी, परतापुर फ्लाई ओवर सुरदेश अग्रवाल व राहुल देव, बागपत गेट नीरज मित्तल व संजय त्रिपाठी, यहां से काफिला भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचेगा जहां वृक्षारोपण करेंगे। यहां का दायित्व महेश बाली, मनोज प्रजापति व अंकुर कुशवाह संभालेंगे। मुलतान नगर मंडल चरणसिंह लिसाड़ी व अमित तोमर, ओबीसी मोर्चा राजकुमार सोनकर व विनोद उपाध्याय, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अरविंद मारवाडी व अनिल अग्रवाल, माधवा पुरम मंडल की ओर से सुनील अग्रवाल व दीपक वर्मा स्वागत करेंगे। व्यापार संघ की ओर से विजेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष अजय गुप्ता, अरिवंद मारवाडी विजय बरालिया आदि स्वागत करेंगे। ब्रहमपुरल मंडल की ओर से योगेन्द्र पाल गुप्ता व संजय शर्मा पुष्प वर्षा करेंगे। रेलवे रोड चौराहा पर अग्रसेन मंडल की ओर से जयकरण गुप्ता व मोहित गोयल, सकल जैन समाज की ओर से सुरेश जैन रितुराज व सुरेन्द्र कुमार जैन को दायित्व दिया है। अल्प संख्य मोर्चा की ओर से शहर घंटाघर पर अंजुम निजामी स्वागत करेंगे। खैरनगर छतरी वाला पीर पर युसुफ कुरैशी, खैर नगर चौराहे पर रिजवान व शहजाद भारी संख्या में मुस्लिमों के साथ स्वागत करेंगे। मंगल पांडे नगर मंडल से हरिकांत अहूवालिया व प्रवीण शर्मा, पल्लवपुरम मंडल पीयूष शास्त्री, जयवीर राणा, विक्रांत ढाका, संदीप रेवडी, कंकरखेड़ा मंडल अंकित सिंहल, अशोक सबलोक व विशाल कन्नौजिया, गंगानगर मंडल गजेन्द्र शर्मा, मुकेश दस्माना व नरेश गुप्ता जाग्रति विहार मंडल राम कुमार चौबे व महिला मोर्चा से उमा करेंगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *