पेरिस में मेरठ की बेटी ने किया नाम रौशन, मेरठ। पेरिस में चल रहे पैरालंपिक 2024 में मेरठ की बेटी प्रीति पाल ने देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने सौ मीटरकी रेस मे कांस्य पदक जीता है। इससे पहले अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड व मोना अग्रवाल ने ब्रॉज मेडल अपने नाम किया। पैरालंपिक में यह भारत कातीसरा पदाक है। गंगा नगर की रहने वाली प्रीति पाल के कांस्य जीतने की खबर जैसे ही मेरठ पहुंची तमाम खेल प्रेमी व शहर के अन्य लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है।