बोले सिक्का शहीदों के सम्मान में भाजपा

सफेद पोशों के काले चेहरे बेपर्दा
Share

बोले सिक्का शहीदों के सम्मान में भाजपा, मेरठ। उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) संजीव गोयल ‘सिक्का’ मेरठ  ने कहा कि, ‘राष्ट्रवाद से ही राष्ट्र का विकास संभव है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो कि अपने शासन काल में राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलकर देश के शहीदों का सपना साकार कर रही है।’ श्री सिक्का शनिवार को ग्राम राली चौहान में आजाद चेयरमैन की अध्यक्षता में, वृन्दावन कॉलोनी, रक्षापुरम में भाजपा के मीडिया प्रभारी विनोद गौड़ की अध्यक्षता में तथा आजाद नगर में भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राहुल पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इन बैठकों का प्रमुख उद्देश्य पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वारा जारी की गई योजनाओं पर विचार विमर्श करके उन्हें जनता तक पहुंचाना तथा सरकार द्वारा जारी किए गए बजट पर मंथन करना था। उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी भारत को आजाद कराने वाले शहीदों के सपनों को साकार करने तथा उनके दिखाये मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने सरदार पटेल, बाबा साहेब अम्बेडकर के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रवाद को मजबूत किया है। यही कारण है कि भाजपा के शासनकाल में देश में दलित के रूप में राम नाथ कोविंद तथा आदिवासी महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जैसी हस्तियां राष्ट्रपति की कुर्सी पर पहुंची हैं।’ इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित थे। बैठकों में मास्टर विजय सिंह, आनंद सभासद, विनोद गौड़, राहुल पाल, सतेंद्र सैनी, नरेंद्र यादव, मनीराम प्रधान मुख्य रूप से शामिल रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *