तैयारियों पर व्यापार मंडल की बैठक

तैयारियों पर व्यापार मंडल की बैठक
Share

तैयारियों पर व्यापार मंडल की बैठक, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ0प्र0 (पंजी0) की मासिक बैठक मेरठ में  जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला महामन्त्री श्री इसरार सिद्दीकी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकश कुमार अग्रवाल रहे। बैठक में व्यापारी समस्याओं के विषय में गम्भीर विचार विमर्श किये गये तथा 30 अप्रैल 2023 होने वाले प्रान्तीय अधिवेशन व व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित व्यक्तियों ने अपने-अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष श्री अग्रवाल बोलते हुए कहा कि 30 अप्रैल 2023 को भव्य व विशाल प्रान्तीय अधिवेशन व व्यापारी सम्मेलन का आयोजन प्यारे लाल शर्मा स्मारक निकट मूलचन्द सर्वती देवी अस्पताल, मेरठ पर किया जायेगा। साप्ताहिक बन्दी पर श्री अग्रवाल ने बताया कि आदरणीय प्रधानमन्त्री जी एक देश, एक कानून, एक बाजार का आहवाहन करते हैं। फिर साप्ताहिक बन्दी के नाम पर हमारे बाजार क्यों बन्द! जबकि शॉपिंग मॉल ऑनलाइन शॉपिंग सातों दिन चालू हैं। जी.एस.टी. के उत्पीड़न से व्यापारी बहुत परेशान है। फूड एक्ट में व्यापारियों के सम्पिल भरे जाते हैं, जबकि खेती में प्रयोग होने वाले कीटनाशक व रासायनिक खाद की मात्रा तय नहीं है। भूगर्भ जल में भी भारी कैमिकल असंतुलन है, इसलिए व्यापारियों के सैम्पिलिंग के नाम पर सजा व जुर्माना अन्याय व और अत्याचार की श्रेणी में आता है, जिसके लिए व्यापार मण्डल शीघ्र आन्दोलन की रूप रेखा तैयार करेगा।बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार, राजीव कुमार, टीकम सिंह अतुल कुमार पवन कुमार जैन पवन कुमार गर्ग नरेश कुमार, वैभव गोयल, दुर्गेश मित्तल, शफीक अहमद, खलील, आनन्द प्रकाश कैलाश चन्द सुनील कुमार मेहुल जैन रोहित जोगिन्दर मनोज जोशी राशि चौहान सतीश प्रजापती शमशाद चॉद संदीप त्यागी संजीव तोमर मनोज कुमार पुनीत निमेश रमेश राहुल प्रजापती विजय जिंदल मुकुल मित्तल गौरव गोयल शहजाद आलम आरिफ सुनील जैन सर्फराज अहमद सतेन्द्र गुप्ता अनुज गुप्ता प्रमोद कुमार संदीप शर्मा अजय सेठी अतुल्य बन्धु गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *