प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का रोड शो

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का रोड शो
Share

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का रोड शो, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल ने बच्चापार्क से रोड शो निकलाा। इससे पहले एक मंच पर भाजपा प्रत्याशी के साथ तमाम दिग्गज मौजूद थे। इनमें सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहूवालिया, कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा, चरण सिंह लिसाड़ी, महानगर भाजपाध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज,  कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल व सुनील वाधवा, महानगर भाजपा कार्यकारिणी के गौरव गोयल,  अंकित मनु सदर, भाजपा के अंकुर गोयल खंदक, भाजपा छावनी मंडल के विशाल कन्नौजिया व अंजली गुप्ता, कमल दत्त शर्मा  आदि तमाम बडे़े नेता मंच पर नजर आए।  पूरे लोकसभा क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

लालकुर्ती पैठ एरिया स्थित कैंप कार्यालय  से भाजपा नेता व कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा एक बड़े जुलूस के साथ रोड शो में शामिल होने को पहुंची थी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सभी मातृ शक्ति और खासतौर से पंजाबी समाज पीएम मोदी व सीएम योगी के हाथ मजबूत करने को अरूण गोविल को जिताने जा रहा है। बीना वाधवा ने यहां ढोल नगाडों के साथ भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि केवल और केवल भाजपा ही भाजपा। बाकि कोई अन्य नहीं, देश की जनता भाजपा के साथ है। इनके अलावा सदर वार्ड छह धर्मपुरी इलाके से एक बड़ा जुलूस लेकर दिनेश गोयल सैकड़ों समर्थकों के साथ बच्चापार्क पहुंचे और रोड शो का हिस्सा बने। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की भी थी। इससे पहले सदर स्थित कैंप कार्यालय से आज सुबह प्रचार अभियान गौरव गोयल ने शुरू किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *