सेलीब्रेट के नाम पर गरीबों की मदद

सेलीब्रेट के नाम पर गरीबों की मदद
Share

सेलीब्रेट के नाम पर गरीबों की मदद, मेरठ। सामाजिक संस्था द समैरीटन्स फाउंडेशन के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में तृतीय स्थापना दिवस के रूप में उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेलिब्रेट के नाम पर संस्था के सदस्यों ने गरीबों की मदद की। कार्यक्रम के शुरुवात सरस्वती वन्दना कर सरस्वती मां को पुष्प अर्पण कर की गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। संस्थाध्यक्ष अमन अग्रवाल  ने संस्था के परियोजनाओं एवं संस्था द्वारा निरंतर 3 वर्षो से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा संस्था के पदाधिकारियों ने केक काटा। शहर के मशहूर गायक व संस्था के सदस्य जतिन ने अपनी गायकी से सबको मंत्रमुग्ध किया। सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए संस्था के अध्यक्ष ने सर्वश्रेष्ठ सदस्यों वंशिका,इशिका,अनमोल, मोहित को सर्टिफिकेट व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सास्कृतिक कार्यक्रम में ओजस्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व गायक जतिन को भी संस्था ने सम्मानित किया।संस्था द्वारा ने बच्चा पार्क के निकट जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया इस अवसर पर अमन अग्रवाल, राधिका, आलिया इशिका, वंशिका, गोविंद शर्मा, रोहित ठाकुर, संस्कार,अयान,सूरज,यश,आंचल,शताक्षी,महक बानी इत्यादि मौजूद रहे सदस्य मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *