भारत तिब्बत संघ में शीलवर्धन सहसंयोजक

भारत तिब्बत संघ में शीलवर्धन सहसंयोजक
Share

भारत तिब्बत संघ में शीलवर्धन सहसंयोजक , मेरठ के शीलवर्धन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े शीलवर्धन को अब एक बड़ा दायित्व या कहें जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्हें भारत तिब्बत समन्वय संघ के सांस्कृतिक प्रभाग के राष्ट्रीय सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी हे। मेरठ निवासी समाजसेवी, प्रकृति प्रेमी और अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े शीलवर्धन को भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा सांस्कृतिक प्रभाग का राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया गया है। भारत तिब्बत समन्वय संघ की वृंदावन में आयोजित राष्ट्रीय बैठक “चिंतन 2022” में श्री शीलवर्धन को संघ द्वारा महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान, मेरठ प्रांत अध्यक्ष ललित अग्रवाल, प्रांत महामंत्री डॉ कुलदीप त्यागी, प्रांत उपाध्यक्ष  विश्व बंधु शास्त्री, कोमल रस्तोगी व मयंक अग्रवाल आदि ने बधाई दी है। यह जानकारी डा. कुलदीप त्यागी प्रांत महामंत्री द्वारा दी गयी है। इस बड़े दायित्व दिए जाने पर शीलवर्धन को मेरठ ही नहीं बल्कि देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। जिन सामाजिक संस्थाओं के साथ वह जुड़े हैं उनके तमाम पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर शीलवर्धन अब भारत तिब्बत सहयोग संघ के लिए बेहतरी से काम कर सकेंगे। वह जिस भी संस्था व संगठन से जुड़े रहे हैं तथा जो भी काम उन्हें सौंपा गया है उसको उन्होंने पूरी लगन व मेहनत से अंजाम दिया है। शीलवर्धन का जुड़ना भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारियों के लिए बेहद गौरव की बात है। शीलवर्धन एक क्रिएटिव सोच के धनी व्यक्ति है। उनके जुड़ने के बाद भारत तिब्बत समन्वय संघ तेजी से नए-नए आयाम स्थापित कर सकेगा। शीलवर्धन को तमाम रानीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, मीडिया व रंग कर्मियों तथा उनके नजदीकियों ने भी बधाई दी है। इस मौके पर शीलवर्धन ने कहा कि वह सभी की बधाई स्वीकार करते हैं। सभी का आभार प्रकट करते हैं। जो दायित्व सौंप गया है उसको पूरी निष्ठा से अंजाम देने का प्रयास करेंगे।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *