भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
Share

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा, भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर का आगामी होने वाले सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सीटी बागपत रोड पर आयोजित की गयी जिसमें अभियान की प्रक्रिया, नियम, तकनीक और समय सारिणी पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने की.मंच संचालन रवीश अग्रवाल ने किया.सुरेश जैन ऋतुराज ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा सदस्यता किसी भी पार्टी की उसकी आत्मा होती है.यह कार्यशाला आज महानगर की हो रही है इसके बाद मण्डलों की उसके बाद बूथो की होगी.इस अभियान में सांसद ,विधायक सभी पदाधिकारी को सदस्यता की संख्या तय की गयी है सभी को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है.मुख्य। वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल रहे.उन्होंने कहा
इसके तहत कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बन सकता है। 2019 में भी पहली बार मिस्ड काल को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया था।
इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान में शामिल किया गया है। यानी कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड को स्कैन कर या फिर नमो एप पर जाकर भाजपा का सदस्य बन सकता है। इसी तरह से भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट बीजेपीडाटओआरजी के माध्यम से सदस्य बना जा सकता है। इन नई तकनीकों से वंचित व्यक्ति के लिए फिजिकल फॉर्म भरकर सदस्य बनने का पुराना तरीका भी जारी रहेगा।
प्रथम चरण में साधारण सदस्यता
1 सितम्बर से 25 सितंबर 2024 तक होगी
सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्तूबर 2024 तक .
सदस्यता अभियान की लांचिग 01 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रथम चरण का अभियान लांच होगा
जिला स्तर पर जिला केन्द्र पर पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें पार्टी पदाधिकारी, मा० सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिस्ड कॉल या चैट बोट का उपयोग करके पुनः सदस्य बनना है।इस अभियान के तहत भाजपा के सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के लिये सदस्यता लक्ष्य दिया गया है।
महाजनसम्पर्क अभियान (11 से 17 सितम्बर’ 2024)इस अभियान राष्ट्रीय नेता प्रदेश के नेता व सभी जनप्रतिनिधि घर घर जाकर संपर्क करेंगे। प्रत्येक लोकसभा में कम से कम 100 प्रमुख मतदाताओं के साथ “संपर्क से समर्थन” का कार्यक्रम करना है।आज के इस मौक़े पर महानगर अध्य्क्ष सुरेश जैन ऋतुराज ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल,महापौर हरीकांत अहलूवालिया क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के विनीत अग्रवाल शारदा पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना,महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी,युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता महानगर महामंत्री महेश बाली ,पियूष शास्त्री ,अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पूर्व मेयर सुशील गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ,चरण सिंह लिसाड़ी ,अंकित सिंहल महिला मोर्चा अंजू वॉरियर ममता मित्तल गीता शर्मा ,शिप्रा रस्तोगी महानगर उपाध्यक्ष डॉ वकुल रस्तोगी रवीश अग्रवाल अजय त्यागी मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *