PWD-मंत्री संग भवंर सिंह का भोज

Share

PWD-मंत्री संग भवंर सिंह का भोज, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री ब्रजेश सिंह महामंत्री भाजपा जिला संगठन भोजन में शामिल हुए। दरअसल पीडब्लूडी मंत्री ब्रजेश सिंह मेरठ के पूर्वी कचहरी मार्ग स्थित आशीष प्रताप जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे थे। वहीं पर पीडब्लूडी मंत्री ने भवंर सिंह को भी भोज के लिए निमंत्रण देकर बुलवा लिया। हालांकि भंवर सिंह ने बताया कि हमारी प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश सिंह के आगमन की सूचना उन्हें पहले से ही थी इसलिए मंत्री जी के स्वागत के लिए मय समर्थकों के साथ पहले से ही आशीष प्रताप सिंह के यहां जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब हमारे मंत्री हमारे शहर में आते हैं तो यह एक भाजपाई होने के नाते हम सभी का दायित्व बन जाता है कि वहां पर पहले से उपस्थित रहें। यह हमारी पार्टी के संस्कार और संस्कृति भी है। इसीक्रम में वहां पहले से मौजूद थे। जब ब्रजेश सिंह पहुंचे तो उनका बुके देकर स्वागत किया। उसके बाद अनौपचारिक बातचीत व बाद में भोज में शामिल हुए। ब्रजेश सिंह जैसे सौम्य मंत्री के साथ भोज में शामिल होने को भवंर सिंह ने अपना सौभाग्य बताया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री ने मेरठ जनपद कें सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले संभावित कार्यों को लेकर भी पीडब्लूडी मंत्री से चर्चा की। साथ ही उन्होंने मेरठ की जो सड‍़के क्षतिग्रस्त हैं तथा पीडब्लूडी को बनानी है उनकी भी जानकारी पीडब्लूडी मंत्री को दी।

राज्य मंत्री से मिले सुरेन्द्र जैन

मेरठ भाजपा छावनी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने योगी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात की। राज्य मंत्री से मिलने के लिए सुरेन्द्र जैन अपने दर्जनों समथर्कों के साथ मुजफ्फरनगर गए थ। कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें बुके दिया और उसके बाद कुशलक्षेम व संगठन को लेकर चर्चा की। सुरेन्द्र जैन ने बताया कि राज्यमंत्री बेहद आत्मयीता से मिले। उन्होंने पीएम मोदी व सीएम योगी सरकार के कामों का जनता तक पहुंचने का भी आग्रह किया।

‍@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *