मॉडल की हत्या: गर्ल फ्रैंड व दोस्तों को क्लीनचिट

मॉडल की हत्या: गर्ल फ्रैंड व दोस्तों को क्लीनचिट
Share

मॉडल की हत्या: गर्ल फ्रैंड व दोस्तों को क्लीनचिट,  मेरठ/ मॉडल विवेक की हत्या में पुलिस ने गर्ल फै्रंड व उसके दोस्तों को क्लीनचिट दे दी, लेकिन मृतक के सगे बहनोई 6 बटालियन पीएसी में चालक की नौकरी करने वाले तनुज निवासी डिफैंस एन्क्लेव को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त ने बताया कि उसके साले विवेन ने जो 15 लाख जो उधार दिए थे, वह बार-बार उस रकम का तकादा कर रहा था। उसके तकादों से नाराज होकर ही उसने हत्या की। हत्या से पहले उसने विवेक को खूब शराब पिलाई फिर मौक पाकर तमंचे से सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पल्लवपुरम के मॉडल विवेक हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याभियुक्त मृतक के सगे बहनाई पीएसी कर्मचारी तनुज पुत्र पुत्र सतपाल सिंह निवासी बी 174 डिफेन्स इन्कलैव थाना कंकरखेडा को जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मॉडल विवेक पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुसैड़ी उर्फ किशोरी थाना जानी हाल निवासी-173 डिफेन्स एन्कलेव थाना कंकरखेड़ा की पल्वपुरम क्षेत्र हुई हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि 21 को ग्राम दुल्हेडा बम्बा पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मृतक की शिनाख्त मॉडल बताए गए के रूप में हुई। हत्या की वारदात में मृतक के बहनोई तनुज की संदिग्धता पायी गयी। आज सुबह पल्लवपुरम पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर तनुज कुमार को सोफीपुर पुलिया के पास् गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।
 इकलौती संतान था विवेक
बकौल पुलिस मृतक विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था जिसकी माँ के नाम पर करीब 60 बीघा जमींन बतायी थी। विवेक ने करीब 40 बीघा जमीन पूर्व में ही बेची दी थी। उसके कुल 15 लाख रुपए तनुज पर उधारी चढ गए थे। जिसको मृतक विवेक, तनुज कुमार से बार बार मांग कर रहा था। इसके अलावा मृतक की मां के नाम 18 बीघा जमीन ही बची थी, जिसे अब मृतक विवेक कुमार किसी अन्य व्यक्ति को बेचना चाहता था। जिसका अभियुक्त तनुज को पता चल चुका था, तनुज कुमार को उस जमींन को बेचने पर ऐतराज था, और इसी कारण तनुज कुमार विवेक को मारने की योजना तैयार करता रहा।
ऐसे अंजाम दी वारदात
तनुज ने बताया कि वह 20 अगस्त को अपने घर से 5.39 बजे अपनी प्राईवेट गाडी बैगनार से ड्यूटी के लिए जाता है,5.52 बजे से 6.51 बजे तक डयूटी पर रहता है तथा 6वीं बटालियन पीएसी से करीब 7.00 बजे निकलता है। और 7.00 बजे से 7.45 बजे एनएच 58 पर अपने साले विवेक का इन्तजार करता है। विवेक घर से 9.42 पर निकलता है तथा अपने जीजा से मिलता है। यहाँ से तनुज विवेक को अपने साथ लेकर सुभारती यूनिवर्सिटी की ओर जाता है तथा वहीं पर दोनो शराब पीते है। शराब की बोतल तनुज की गाडी मे पहले से ही रखी थीं, जिसके बाद तनुज विवेक को लेकर सिवाया टोल की ओर जाता है तथा रास्ते मे दोनों के बीच कुछ कहासुनी होती है। जिसके तनुज पूर्व से अपनी योजना के अनुसार विवेक को लेकर दुल्हैडा रजवाहे पर घटनास्थल पर पहुँचता है वहाँ पर पेशाब का बहाना करके गाडी से नीचे उतरता है व विवेक को भी नीचे उतरने के लिए कहता है जैसे ही विवेक पेशाब करने के लिए सडक से नीचे जाता है तनुज पीछे से विवेक को 315 बोर तमंचा से गोली मार देता है।
हत्या के बाद नौटंकी
विवेक को कारने के बाद किसी को कोई शक ना हो इसके लिए तनुज पूरी नौटंकी करता है। पूछताछ में तनुज ने बताया कि हत्या के बाद अपने साले का शव को वहीं पर छोड़कर व घटना में प्रयुक्त तमंचे को वही पास के ईख के खेत में फेंककर 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ पहुँचता है, जहाँ से अपनी पत्नी प्रीती को फोन करता है। लेट नाइट बजे घर पहुँचता है तथा घर जाकर दिखावे के लिए परिवार वालो से विवेक के बारे मे पूछता है व दोस्तों से भी जानकारी करता है। लेकिन उसकी चालाकियां काम नहीं आयीं और पुलिस ने उसको धर दबोचा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *