मोहित बेनिवाल का किया स्वागत

मोहित बेनिवाल का किया स्वागत
Share

मोहित बेनिवाल का किया स्वागत, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव एवं विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं तथा संयुक्त  व्यापार संघ मेरठ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतत्व में कंकर खेड़ा स्थित पायल फ़र्नीचर पर क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा की एक पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को पूरा मौका देती है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में एक छोटा सा जमीनी कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी काबलियत के बूते पर मौका दिया जाता है। भाजपा परिवार वादी पार्टी नहीं है। यहां परिक्रमा नहीं परिश्रम से आगे बढ़ा जाता है। भाजपा प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। राष्ट्र की एकता और अखंडता से भाजपा कभी भी कोई समझौता नहीं करती। विपक्षी दलों ने हमेशा ही राष्ट्र को दांव पर लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता केवल भाजपा के साथ है। देश की जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। आगामी चुनाव में भी इसी तरह एकजुट होकर पुनः पूरे देश में भाजपा सरकार को लाना ह। इस अवसर पर नीरज मित्तल ने सभी कार्यकर्ताओं की और से श्री राम सीता की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश खन्ना पार्षद, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, कैंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार वाधवा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, विभोर चौधरी, अमित जयसवाल, अक्षय चौधरी, कुलदीप चौधरी, अशोक चोपड़ा, सतेंदेर खन्ना, नितिन बालाजी, सुधीर मित्तल, किशन मोहन, अर्चना शर्मा, वरिंदर कौर कपूर, गीता ठाकुर, चिराग़ गुप्ता, राजन मित्तल, संजय चौधरी, मनोज त्यागी, मनोज मित्तल, करन चावला, भारत मित्तल, भारत शर्मा, शुभांशु, नितिन गर्ग, पुलकित गुप्ता, राजीव कांतियाँ, गौरव गोयल, राजकुमार सौंदे, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *