सांसद अरुण गोविल ने निकाली विजय यात्रा,
सांसद अरुण गोविल ने राजौरी गार्डन में भाजपा प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा के समर्थन में विजय संकल्प यात्रा निकाली, जनता में दिखा उत्साह
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने दिल्ली के राजौरी गार्डन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मनजिंदर सिंह सिरसा के समर्थन में विजय संकल्प यात्रा निकाली। इस यात्रा में भारी जनसमर्थन देखने को मिला, जिससे स्पष्ट संकेत मिला कि क्षेत्र की जनता भाजपा की राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीतियों पर एक बार फिर अपना भरोसा जता रही है। यात्रा के दौरान सांसद अरुण गोविल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नए आयाम छू रहा है। भाजपा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है, जिससे हर वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने जनता से अपील की कि 5 फरवरी को कमल के निशान पर मतदान करके भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं और दिल्ली के विकास कार्यों को गति दें।