देश-दुनिया के रविदासियों का समागम

देश-दुनिया के रविदासियों का समागम
Share

देश-दुनिया के रविदासियों का समागम,   मेरठ कंकरखेड़ा स्थित शांति फार्म में 12 जून रविवार देश व दुनिया भर के रविदासिया संत व बड़ी हस्तियां जुटीं। इस मौके पर कहा गया कि आने वाला वक्त रविदासियों का है। रविदास पंथ पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। दुनिया भर में सौ करोड़ से ज्यादा रविदासिया हैं। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानी राम कुमार असनावडे अंतराष्ट्रीय संयोजक ने किया था। समागम में कुलविंदर किंदा रविदासिया, अध्यक्ष -प्रधान गुरु रविदास मंदिर बैरगमो इटली,  संत विक्रम सिंह रविदासिया- अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, शीशराम सिंह रवि (पूर्व सांसद) अंतरराष्ट्रीय सलाहकार,  देशराज करणवाल (पूर्व विधायक) अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदि बहुत ही सम्मानित संत और महापुरुष मौजूद रहेंगे। ज्ञानी राम कुमार असनावरे ने समाज व  सभी साद संगत से आग्रह किया है कि  रविदासिया धर्म कार्यक्रम में पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज जी के शब्द और वाणी को जान और समझ कर बेगमपुरा मार्ग ( गम रहित दुख रहित आनंदमई मानव)बने व बनाएं और धर्म लाभ कमाएं। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों में  अति विशिष्ट अतिथि:-  दयाराम प्रजापति रविदासिया, आर सी गेहरा रविदासिया, मास्टर आत्मा प्रकाश रविदासिया, मास्टर राजपाल सिंह रविदासिया आदि मंच पर मौजूद रहे। शुरूआत भगवान रविदास व महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण से की गयी। इसके बाद तमाम  अतिथियों को सरोपा व शाल भेंट किया गया। ज्ञानी राम कुमार असनावडे ने उनकी संस्था द्वारा रविदासिया पंथ के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी दी। समागम को कुलविंदर किंदा रविदासिया, अध्यक्ष -प्रधान गुरु रविदास मंदिर बैरगमो इटली,  संत विक्रम सिंह रविदासिया- अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, शीशराम सिंह रवि (पूर्व सांसद) अंतरराष्ट्रीय सलाहकार,  देशराज करणवाल (पूर्व विधायक) अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदि ने संबोधित किया। समागम में बैठे रविदासियों से कहा गया कि समाजिक बुराई त्यागे। बच्चों को शिक्षित करें। कम से कम 25 लोगों को प्रतिदिन रविदासिया बनाने का काम अवश्य करें, जिस प्रकार से ज्ञानी जी राम कुमार असनाडे जी कर रहे हैं। इस समागम में भारी संख्या में स्त्री पुरूष व बच्चे भी जुटे। सभी को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *