नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, राहत के लिए पहुंची नूपुर शर्मा को सुप्रीमकोर्ट न खाली हाथ ही नही लौटाया बल्कि कड़ी फटकार भी लगायी है। देश में अशांति के लिए नूपुर शर्मा का जिम्मेदार ठहराया गया है। साथ ही उसको पूरे देश से माफी मांगने की नसीहत दी गयी है।कोर्ट ने कहा कि देशभर में अशांति फैल गई है। देश में जो कुछ भी हो रहा है, उसकी जिम्मेदार नूपुर ही हैं। उ उन्हें टीवी पर आकर देश से माफी मांगने को कहा। दो जजों की बेंच ने कहा कि नुपुर ने टेलीविजन पर आकर धर्म विशेष के खिलाफ उकसाने वाली टिप्पणी की। धर्म विशेष पर नूपुर शर्मा के बयानों पर कोर्ट ने कहा, ‘इससे उनके जिद्दी घमंडी चरित्र का पता चलता है। इससे क्या फर्क पड़ता है कि वे एक पार्टी की प्रवक्ता हैं। वे सोचती हैं कि उनके पास सत्ता की ताकत है और वे कानून के खिलाफ जाकर कुछ भी बोल सकती हैं।
टीवी चैनल और दिल्ली पुलिस को भी फटकार
कोर्ट ने विवादित बहस को दिखाने वाले टीवी चैनल और दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा, ‘दिल्ली पुलिस ने क्या किया? हमें मुंह खोलने पर मजबूर मत कीजिए। टीवी डिबेट किस बारे में थी? इससे केवल एक एजेंडा सेट किया जा रहा था। उन्होंने ऐसा मुद्दा क्यों चुना, जिस पर अदालत में केस चल रहा है। वह भी तब, जब उनके बयान पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। यह उनकी जिद और घमंड को दिखाता है। कोर्ट की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हे कि कोर्ट ने कहा कि क्या आपके लिए यहां रेड कारपेट होना चाहिए। जब आप किसी के खिलाफ शिकायत करती हैं, तो उस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया जाता है। आपके दबदबे की वजह से कोई भी आपको छूने की हिम्मत नहीं करता। कोर्ट ने यहां तक कहां कि नूपुर शर्मा के साथ जो कुछ हो रहा है उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। कोई अन्य नहीं। उसे हाईकोर्ट जाने को कहा है।