देश से रूबरू हुए मन की बात में पीएम मोदी

देश से रूबरू हुए मन की बात में पीएम मोदी
Share

देश से रूबरू हुए मन की बात में पीएम मोदी, मेरठ/ मन की बात के 104 वे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सफलताओं की बधाई दी। रविवार को भाजपा महानगर में मंडलों के सभी बूथो पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री विधान परिषद सदस्य व क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यद्धुवंशी व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने मेरठ शहर विधानसभा के अग्रसेन मण्डल में बूथ संख्या 39 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 104 वें एपिसोड में देशवासियों से सीधे बातचीत की। पीएम मोदी ने हाल ही में मिली उपलब्धियों और खासकर युवाओं के योगदान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की अद्भुत सफलता के लिए पूरे देश को बधाई दी और 23 अगस्त को मनाए गए नेशनल स्पेस डे का खास जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है, जिसने भारत को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना दिया। प्रधानमंत्री ने गैलेक्स आई नाम के एक युवा स्पेसटेक स्टार्टअप की विशेष चर्चा की, जिसे आईआईटी मद्रास के कुछ छात्रों ने मिलकर शुरू किया है। उन्होंने स्टार्टअप की टीम से बातचीत की और उनके इनोवेटिव आइडियाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी हमारे देश की रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई क्रांति ला सकती है। प्रधानमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता का जिक्र किया और 1 सितंबर से शुरू हो रहे पोषण माह की अहमियत पर बात की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे स्टार्टअप्स की सराहना की और विश्व संस्कृत दिवस का जिक्र करते हुए संस्कृत भाषा के महत्व और प्राचीनता पर बात की। उन्होंने यूरोप के लिथुआनिया में संस्कृत के प्रति बढ़ती दिलचस्पी का उदाहरण दिया, जो हमारी संस्कृति की वैश्विक पहचान को दशार्ता है। क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री अभय सिंह महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी मण्डल अध्यक्ष विकास गुप्ता अरविंद अरोड़ा सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इन्होंने भी सुनी मन की बात
लालकुर्ती में कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा के कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मन की बात सुनने के लिए जुटे। सदर क्षेत्र में महानगर भाजपा के एडवोकेट गौरव गोयल के कार्यालय पर भारी संख्या में क्षेत्र के लोग व भाजपाई मन की बात सुनने पहुंचे। खंदक बाजार में हैण्डलम वस्त्र व्यापारी संघ के कार्यालय पर अंकुर गोयल ने पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम के लिए व्यवस्था कीं।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *