चालान कर पुलिस ने मोल ली मुसीबत

चालान कर पुलिस ने मोल ली मुसीबत
Share

चालान कर पुलिस ने मोल ली मुसीबत,
नई दिल्ली से सटे मेरठ की जानी पुलिस ने शांति भंग में भाकियू कार्यकर्ताओं का चालान कर मुसीबत मोल ले ली। टैक्टर-ट्राली समेत किसान जानी थाना में जा घुसे। वहीं डेरा डाल दिया। पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। जानी पुलिस को ही बैकफुट पर आना पड़ा। जानी के चौबला में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस द्वारा भाकियू के कार्यकर्ता का शांति भंग में चालान करने पर भाकियू के कार्यकतार्ओं ने थाने के अंदर ट्रैक्टर खड़े कर आठ घंटे हंगामा किया। धरना प्रदर्शन सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन कार्यकर्ता के मय ट्रैक्टर ट्रॉली थाने में घुसने पर थाने में रहा अफरातफरी का माहौल रहा। करीब आठ घंटे चले हंगामे के बाद शांति भंग कार्यकर्ता के थाने पर पहुंचने व कमेठी द्वारा जांच होने पर हंगामा प्रदर्शन समाप्त हुआ।
थाना क्षेत्र के चौबला गांव निवासी जयप्रकाश और अनिल का जमीनी विवाद चला आ रहा है। दोनो के बीच रविवार को झगड़ा हुआ तो पुलिस जयप्रकाश को थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया। जयप्रकाश भाकियू का कार्यकर्ता भी है। भाकियू कार्यकर्ता का चालान किए जाने से कार्यकर्ताओं मे रोष व्यप्त हो गया।संगठन के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जानी थाने पहुंचे। कार्यकतार्ओं ने ट्रैक्टर थाने के अंदर ही खड़े कर दिए। करीब आठ घंटे चले हंगामे के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ता को काफी समझाने का प्रयास किया। बाद में शांति भंग कार्यकर्ता जयप्रकाश कचहरी में पेश होकर वापस लौटा तो कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के पहुंचने पर कार्यकतार्ओं ने हंगामा प्रदर्शन कर मांग रखी कि यूनियन के कार्यकतार्ओं पर दर्ज कार्यवाही पर जांच के लिए जांच कमेठी गठित कर निष्पक्ष जांच हो पर धरना समाप्त किया गया। धरना साधे सात बजे तक चला। थाने में आठ घंटे किसानों ने गुड़गुड़ाया हुक्का। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस के समक्ष हुक्का गुड़गुडाते हुए दिखाई दिए। करीब 8 घंटे चले धरना प्रदर्शन में किसानों ने थाने में जमकर हुक्का गुड़गुड़ाया। इस दौरान पूरा थाना भाकियू की तान में नाचता नजर आया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *