पीएम मोदी के जन्म दिन की तैयारियां

पीएम मोदी के जन्म दिन की तैयारियां
Share

पीएम मोदी के जन्म दिन की तैयारियां, मेरठ /  पीएम मोदी के जन्म दिन के मौके पर संगठन ने लगातार चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर रविवार को संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी बागपत पर बैठक कर कार्यक्रमों की रूप रेखा तय की गयी।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री डॉक्टर विकास अग्रवाल ने की। वह सेवा पखवाड़े के क्षेत्रीय संयोजक का कार्य भी देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। इस मौके पर अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के निर्देश अनुसार सेवा पखवाड़ा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं गांधी जयंती के दौरान कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। 17 सितंबर को पूरे पश्चिम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17,18,19 सितंबर को रक्तदान शिविर युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित किया जाएगा। 18 से 24 सितंबर तक स्कूल एवं अस्पताल परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम प्रत्येक मंडल के किसी एक स्कूल एवं एक अस्पताल में होना है। 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान पर 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिवर। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा करेगा। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री पर ऐ सचित्र प्रदर्शनी। प्रदर्शनी मुख्यालय के किसी राजकीय या प्रमुख इंटर कॉलेज में लगाई जाएगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्यएक पेड़ मां के नाम अभियान व 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाए जाने हैं। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में अभियान के सहसंयोजक गजेंद्र शर्मा, अंबर स्वामी, श्रेय शर्मा नितिन गर्ग, परवीन अरोड़ा, अर्जुन चपराना इत्यादि उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा नेता व प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा ने दी।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *