सदर में मंत्री का जोरदार स्वागत

सदर में मंत्री का जोरदार स्वागत
Share

सदर में मंत्री का जोरदार स्वागत, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में उच्च शिक्षा विज्ञान एव प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का मंगलवार को मेरठ के सदर क्षेत्र में व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। तमाम सरकारी तामझाम छोड़कर सामान्य की भांति योगेंद्र उपाध्याय सदर सब्जी मंड़ी पहुंचे। वहां लोगों व व्यापारियों से मिले। उनकी यह सादगी देखकर लोग बहुत खुश हुए। उनका स्वागत किया। सदर क्षेत्र के तमाम व्यापारी योगी सरकार के मंत्री को यूं घूमते देखकर अपने प्रतिष्ठानों को छोड़ तेजी से उनसे मिलने को दौड़े। मंत्री जी की सादगी और जनता के बीच जाने की बात देखकर उनके कायल हो गए। इस दौरान भाजपा छाबनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कनौजिया  तथा भाजपा  अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, आदि उपस्थित रहे । सदर व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप यादव ने उनसे भेंट की।

बीना वाधवा बोलीं अनुकरणीय हैं योगेन्द्र उपाध्याय

कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा से जब उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में उच्च शिक्षा विज्ञान एव प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के यूं सदर क्षेत्र में घूमने के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी के सदर क्षेत्र में आने की जानकारी मिलने पर वह तत्काल वहां के लिए रवाना हो गयीं, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि योगेंद्र उपाध्याय वहां से निकल गए हैं तो वह मार्ग से वापस लालकुर्ती स्थित कैंप कार्यालय लौट आयीं। बीना वाधवा ने कहा कि उच्च शिक्षा विज्ञान एव प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आचारण अनुकरणीय है। वह शीघ्र ही लखनऊ जाकर शिष्टाचारवश उनसे भेंट भी करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री व सांसद तथा विधायक हमेशा ही जनता के बीच रहते हैं। यही कारण है कि आज केवल मेरठ या उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर के लोगों में भाजपा सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष आज राजनीतिक विहिन हो गया है। ये लोग केवल भाजपा की आलोचना भर कर सकते हैं इससे आगे नहीं बढ़ सकते हैं। लेकिन भाजपा संगठन के कार्यकर्ता इस आलोचना का जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि योगेंद्र उपाध्याय सरीखे भाजपा के मंत्री सभी के लिए अनुकरणीय हैं।

 

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *