सिंगल यूज पर नगर निगम सख्त

सिंगल यूज पर नगर निगम सख्त
Share

सिंगल यूज पर नगर निगम सख्त, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर्यावरण को लेकर गंभीर है। इसके लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही सबसे ज्यादा जोर सिंगल यूज पर सख्ती को लेकर है। यूपी के सीएम के निर्देश पर शासन ने तमाम विभागों को पर्यावरण को बचाने के लिए अभियान के निर्देश दिए हैं। इसीक्रम में बुधवार को नगर निगम मेरठ के अलावा कई अन्य विभागों ने इसको लेकर अभियान व कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पर्यावरण प्रेमियों का भी सहयोग लिया गया। वहीं दूसरी ओर सहायक नगरायुक्त इंदर विजय ने बताया कि  शासन के निर्देशों के क्रमें में RACE CAMPAIGN के अर्न्तगत सूरजकुण्ड पार्क में 29 जून को प्रातः 8 बजें नगर आयुक्त की अध्यक्षता में  नगर निगम तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा मेरठ नगर की कई समाजिक संस्थाओं तथा क्षेत्रीय जनता के द्वारा महाशपथ का आयोजन किया गया। महाशपथ में नगर आयुक्त द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करनें हेतु सभी लोगो से अनुरोध किया गया। जिसके उपरान्त नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा प्लाग रन का आयोजन कर सूरजकुण्ड पार्क से प्लास्टिक की थैली, ग्लास आदि को एकत्र कर पार्क की सफाई का कार्य किया गया। कार्यक्रम में रवि कुमार, बूंद फाउंडेशन, अमित अग्रवाल क्लीन मेरठ, क्लब 60 आदि संस्थाओं का सहयोग रहा। तदोपरान्त 11.00 बजें समाजिक संस्था The Growing People के संयुक्त तत्चाधन में सैन्टर्ल मार्किट में प्लास्टिक डोनेशन अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम के अधिकारीयों तथा The Growing People संस्था द्वारा क्षेत्रीय दुकानो से प्लास्टिक एकत्र कर उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के दुरूपयोगों के बारें में जानकारी दी गयी तथा भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करनें हेतु चेतावनी दी गयी। उपरोक्त कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त श्री इन्द्रविजय, The Growing People की संस्थापक श्रीमती अदिती चन्द्रा आदि का सहयोग रहा। लेकिन हैरानी इस बात की रही कि इसमें नगर निगम के निर्वाचित व मनोनीत पार्षद नजर नहीं आए। या कहें उन्हें इस अभियान का न्यौता नहीं दिया गया। यदि न्यौता नहीं दिया गया तो ऐसा क्यों।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *