पूर्व सांसद व कैंट विधायक का स्वागत

पूर्व सांसद व कैंट विधायक का स्वागत
Share

पूर्व सांसद व कैंट विधायक का स्वागत, मेरठ छावनी  परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल ने शिवरात्री पर्व के मौके पर काली पलटन मंदिर पर आयोजित सेवा शिविर में पहुंचने पर पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व कैंट विधायक अमित अग्रवाल का स्वागत किया। इस कैंप का आयोजन महानगर भाजपा के गौरव गोयल एडवोकेट ने किया। इस मौके पर पंड़ित गणेश शास्त्री, भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा महामंत्री मुक्ता जैन, मंत्री खुशबू गोयल, एडवोकेट राशि शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता तथा सदर क्षेत्र के व्यापारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दिनेश गोयल की ओर से लगाए गए सेवा शिविर का आज तीसरा दिन था। इस दौरान भारी संख्या में कांवड़ियों, पुलिस प्रशासन व सामान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां चौबीस घंटे भोजन व नाश्ते की सेवा थी। आयोजन के लिए सभी ने एडवोकेट गौरव गोयल का आभार व्यक्त किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी आयोजन की सराहना की।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *