वेस्ट होगा भगवा किले में तब्दील

वेस्ट होगा भगवा किले में तब्दील
Share

वेस्ट होगा भगवा किले में तब्दील,

प्रशिक्षण शिविर में जीत का मंत्र दे गए भूपेन्द्र

कार्यकर्ताओं काे दिया पूरा  सम्मान अनेक के आवास पर पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का महानगर अध्यक्ष सुरेश ऋतुराज जैन व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा के नेतृत्व में नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने काशी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मेरठ में  दोआब विलास रिजॉर्ट ऐन एच्-58 बाईपास पर नगर निगम पार्षद प्रशिक्षण वर्ग उद्घाटन किया । प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण वर्ग में आए महापौर वह पार्षद गणों का हार्दिक स्वागत किया और कहां आज का यह प्रशिक्षण वर्ग आप को प्रशिक्षित करने के लिए रखा गया है भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि आप सभी लोग प्रशिक्षित होकर अपने वार्ड को विकसित करे।
भूपेंद्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास ,सिद्धांत व पार्टी की विचारधारा के विषय में बताया उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी जो सत्ता में आयी है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व कार्यकर्तायों के बलिदानों के कारण सत्ता में आयी है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 सांसद में पास हुआ है उसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार है संसद ने अधिनियम पारित कर नारियों को उनका अधिकार सौंपा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र का नवनिर्माण अब वैभवशाली स्वरूप को प्राप्त करने के लिए तीव्र गति से प्राप्त करने के लिए तैयार है। भाजपा ने सदैव संकल्प से सिद्धि को प्राप्त किया।केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के नेतृत्व में सुशासन का का राज स्थापित हुआ है माताएं बहने अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टिब की शुरुवात जनसंघ काल से हुई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्तर पर समाज हित के लिए बहुत से आंदोलन कर उनके नेतृत्व में कश्मीर एवं राष्ट्रीय अखंडता के मुद्दे पर आंदोलन छेड़ा तथा कश्मीर को किसी भी प्रकार का विशेषाधिकार के रूप में देश से अलग करने का विरोध किया। नेहरू के अधिनायकवादी रवैये के फलस्वरूप डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कश्मीर की जेल में डाल दिया गया, जहां उनकी रहस्यपूर्ण स्थिति में मृत्यु हो गई। एक नई पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के कंधों पर आ गया। भारत-चीन युद्ध में भी भारतीय जनसंघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पर नेहरू की नीतियों का डटकर विरोध किया। 1967 में पहली बार भारतीय जनसंघ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय राजनीति पर लम्बे समय से बरकरार कांग्रेस का एकाधिकार टूटा, जिससे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पराजय हुई। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता महेन्द्र सिंह पूर्व सिंचाई मंत्री रहे उनका विषय नगर निगम का उद्देश्य कार्यप्रणाली पर अपने विचार दिए।

धर्मपाल जी प्रदेश संघठन महामन्त्री
तीसरे सत्र में सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संघठन धर्मपाल जी रहे उनका विषय भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति पर विचार रखे उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्तायों के निर्माण के लिए प्रशिक्षण करती है हमारी कार्यपद्धति ही हमारा प्रशिक्षण है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण करके राष्ट्रवादी संघठन तैयार करती है।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसार आचार्य कौन?जो अपने आचरण को सिखाता है वह आचार्य है।भारतीय जनता पार्टी हमे अपनी जुम्मेदारी के प्रति समर्पण होना चाहिए भारतीय जनता पार्टी कार्यपध्दति की एक फैक्टरी है। इस प्रशिक्षण के आधार पर ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को स्वयमसेवी संस्थाओं से भी जुड़कर अपनी भूमिका रखनी चाहिए।भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है कि वह कार्यो का विभाजन करके अधिक से अधिक कार्यकर्तायों को भिन्न भिन्न व्यावस्थायो में लगाकर उनका निर्माण करती है।आज की इस कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया सांसद राजेन्द्र अग्रवाल,विधायक व उर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी रहे। आज के चौथे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी रहे।आज के इस सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा सांसद राजेंद्र अग्रवाल विधायक व ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर महापौर हरिकांत अहलूवालिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मां गोयल क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल हरीश ठाकुर हरिओम शर्मा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा महामन्त्री महेश बाली राजकुमार सोनकर,उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय रवीश अग्रवाल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *