युवा ब्राह्मण समाज की गौ सेवा

युवा ब्राह्मण समाज की गौ सेवा
Share

युवा ब्राह्मण समाज की गौ सेवा, युवा ब्राह्मण समाज (रजि०)उत्तरप्रदेश की मेरठ महानगर टीम द्वारा गौ सेवा संकल्प के अंतर्गत लगातार 40 दिन सेवा के 8 वें दिन गौ वंशो की सेवा की गई।जिसमें शारीरिक रूप से घायल गायों के घावों पर एंटीबायोटिक स्प्रे करते हुए भूखी गायो के लिए हरे चारे और गुड़ की व्यवस्था कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर बेजुबानो की निस्वार्थ सेवा की गई। निरन्तर 40 दिन इसी प्रकार युवा ब्राह्मण समाज की टीम शहर के भिन्न भिन्न क्षेत्रो में रोजाना भूखे गौ वंशो की सेवा हेतु संकल्पित है। आज की गौ सेवा में महानगर प्रभारी श्री मुनित शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष श्री हितेश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष श्री रोहित शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष श्री संजीव वत्स जी आदि का विशेष सहयोग रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *