सोतीगंज-सदर-बेगमबाग भारी मुसीबत में

सोतीगंज-सदर-बेगमबाग भारी मुसीबत में
Share

मेरठ। बेगमपुल पर ई रिक्शाओं की एंट्री पर रोक के बाद बेगमपुल व बेगमबाग में रहने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गयी है। सोतीगंज चौराहे से आगे बेगमपुल की ओर ई रिक्शाएं ना जाए और इनको रोकने के लिए वहां टैÑफिक पुलिस का भारी स्टाफ मुस्तैद रहता है। बेगमपुल की ओर से ई रिक्शाओं को जाना रोक दिया गया है, लेकिन यहां रोकी गई ई रिक्शाएं सोतीगंज व बेगमबाग में मुसीबत खड़ी कर रही हैं। बेगमपुल के लिए सवारी लेकर चलनी वाली ई रिक्शाएं सोतीगंज चौराहे पर ही अब सवारियों को उतार रही हैं या फिर उन्हें बेगमपुल तक पहंचाने के लिए अब कई ई रिक्शाएं वाया सोतीगंज से सदर कबाड़ी बाजार व आबूलेन होते हुए बेगमपुल चौराहे से निशात के सामने तक पहुंच रही हैं। वहां बेगमपुल की सवारियां उतारी जा रही हैं। इससे सोतीगंज, सदर कबाडी बाजार, आबूलेन पर दिन भर जाम लगा रहता है। इन इलाकों में तो पहले से ही जाम रहता है अब ई रिक्शाओं के आने से यहां के व्यापारी अधिक परेशान हैं। इससे भी बुरा हाल बेगमबाग में रहने वालों का है। यहां गलियों में ई रिक्शाएं घूुम रही हैं। वहां भी जाम सरीखे हालात हैं। ऐसा ही नजारा दिन भर भगत सिंह मार्केट व शाहपीर गेट इलाके में देखने को मिल जाएगा। हापुड़ रोड व बेगमपुल सरीखे जिन चौराहों को ई रिक्शा नो एंट्री जोन बनाया गया है वहां एंट्री करने वाली ई रिक्शाओं पर कार्रवाई की गई। मंगलवार को टैफिक पुलिस ने नो एंट्री में एंट्री करने वाली ई रिक्शाओं के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान शहर भर में ई रिक्शा चालकों में भगदड़ मची रही।
हापुड़ रोड व बेगमपुूल चौराहे पर नो एंट्री के बाद भी ई रिक्शाओं की एंट्री को लेकर जनवाणी ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। उसके बाद ही मंगलवार को यह अभियान चलाया गया।
अभियान चलाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 45 ई रिक्शा सीज किए जबकि 34 का चालान कर दिया। करीब दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। अफसरों ने अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
शहर के कुछ चौराहे नो टेंपो व ई रिक्शा जोन बनाए गए हैं। इनमें हापुड़ अड्डा चौराहा भी है। यहां ट्रैफिक पुलिस के साथ निजी गार्ड भी लगे हैं जो ई रिक्शा को चौराहा पार करने नहीं दे रहे। इसके बावजूद कुछ ई रिक्शा चालक मनमानी करते हुए गलियों के अंदर से चौराहे पर पहुंचकर व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक विनय कुमार शाही को मंगलवार को यह सूचना मिली तो वह अमले के साथ सड़क पर उतर गए। उन्होंने हापुड़ अड्डा पर नो टेंपो/ई रिक्शा जोन में खड़े ई रिक्शा को पकड़कर सीज करना शुरू कर दिया। अफरातफरी मच गई। ई रिक्शा चालक तितर बितर हो गए। यहां से वह गोला कुंआ और लिसाड़ीगेट में पहुंचे। ट्रेफिक पुलिस ने बिना नंबर, बिना डीएल चल रहे ई रिक्शा तो पकड़े ही। जिनको नाबालिग चला रहे थे और खस्ता हाल सवारी ढो रहे थे, उनको भी सीज कर पुलिस लाइन भिजवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार शाही ने बताया कि मनमानी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *