पंजाब व दिल्ली पुलिस आमने सामने

Share

पंजाब व दिल्ली पुलिस आमने सामने, भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को लेकर दिल्ली व पंजाब पुलिस में भिड गयी। पंजाब पुलिस से दिल्ली पुलिस ने तेजिंदर को छुडा लिया। इससे पहले हरियाणा के कुरूक्षेत्र इलाके में हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को एक पंप पर रोक लिया था।  बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस के कब्जे से दिल्ली पुलिस ने अपने पास ले लिया है। दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इसके पहले बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरक्षेत्र में रोक लिया था। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। बग्गा को आज ही मोहाली जिला अदालत में पेश किया जााना है। लेकिन इस तरह से गिराफ्तारी के बाद उनकी पेशी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हरियाणा क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस को कुरक्षेत्र में रोक लिया है। सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की टीम को रोका गया है। खबर है कि दिल्ली पुलिस की टीमें भी कुरुक्षेत्र जा सकती हैं। इधर पंजाब पुलिस हरियाणा के DGP को पत्र के साथ FIR की कॉपी भेज रही है। उनका कहना है कि ये अपहरण का केस नहीं है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम को अकारण रोका हुआ है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल करने, समाज को धर्म  और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप है। बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने धारा 153-A (धर्म जाति स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) धारा 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ठ प्रकाशित या प्रसारित करना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। इसके बाद 10-15 पुलिसकर्मी आए। मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं।उन्होंने मेरे मुह पर पंच मारा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर ले गए। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता जनकपुरी थाने में गए। उन्होंने बताया कि जो पुलिसवाले उनके घर आए थे वो दिल्ली के नहीं थे।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *