सड़कों पर महानगर कांग्रेस सेवादल

सड़कों पर महानगर कांग्रेस सेवादल, जानलेवा गर्मी की परवाह किए बगैर महानगर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को नगर निगम के वार्ड
Share

सड़कों पर महानगर कांग्रेस सेवादल, जानलेवा गर्मी की परवाह किए बगैर महानगर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को नगर निगम के वार्ड बीस मवाना रोड से मीनाक्षीपुरम नाले वाली रोड से लेकर खटकाना पुल सिखैडा रोड तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन का जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। संगठन के अध्यक्ष विनोद सोनकर व वरिष्ठ कांग्रेसी नवनीत नागर के नेतृत्व में जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रोहताश भैय्या, मासूम असगर, अनिल प्रेमी, हरीश त्यागी, सुरेन्द्र फौजी, रवि पासी, राकेश कुमार, नईम राणा, बिल्लू पासी, संजीदा खान, वरूण विद्यार्थी, सनी, सुनील शेखर, गोविंदा, सुनील, जगदीश गुप्ता, अरविंद, मुकेश, अंकित, अंसार अहमद, मुकेश गुप्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। विनोद सोनकर ने बताया कि जिस मार्ग के निर्माण की मांग उनका संगठन कर रहा है उसकी हालत बद से बदत्तर है। यहां जगह-जगह फुटफुट भर के गडढे हैं। यहां वाहन तो दूर की बात पैदल चलना भी दुश्वार है। आए दिन सड़क हादसों का वाहन व सवारियां शिकार हो रही हैं। इतना ही नहीं इस रास्ते को नगर निगम ने खत्ता बना दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही इस मार्ग का निर्माण करा दिया जाए। बारिश के मौसम में यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से आसपास की आबादी के अलावा आसपास के गांवों के भी लोग गुजरते हैं। दिन भर लाखों की संख्या में यहां से लोगों का गुजरना होता है। इसलिए जरूरी है कि इस मार्ग का निर्माण समय रहते कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो मजबूर आमरण अनशन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वहीं दूसरी ओर सेवादल की महानगर इकाई का यह प्रदशर्न कांग्रेसियों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बादले हुए माहौल और विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आमतौर पर कांग्रेसी सड़क पर उतरने के बजाए घरों में कैद होकर रह गए हैं। लेकिन सेवादल की महानगर इकाई ने माना जा रहा है कि सड़क उतरने की शुरूआत की है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *