खंदक व बेगमपुल पर शारदा का सदस्यता अभियान

खंदक व बेगमपुल पर शारदा का सदस्यता अभियान
Share

खंदक व बेगमपुल पर शारदा का सदस्यता अभियान, मेरठ/ सदस्यता अभियान के तहत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कोतवाली के खंदक बाजार तथा बेगमपुल पर सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान सदस्यता महापर्व 2024 है। भारतीय जनता पार्टी भारत ही नहीं विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है और मोदी जी व योगी जी लगातार आम जनता व व्यापारी हित में लगातार काम कर रहे है। सैकड़ो योजनाएं व व्यापारी हित्त में केन्द्र और प्रदेश की सरकार काम कर रही हैं योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश का व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार कर रहा है आज रंगदारी लूटपाट बंद हो गई है बदमाश और गुंडई का वातावरण खत्म हो चुका है उत्तर प्रदेश का व्यापार लगातार विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ दस लाख सदस्य बनाएगा। बाजारों में व्यापारी भाजपा का सदस्य बड़ी संख्या में बन रहे है । खंदक बाजार में हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसमें गुरदीप कालरा, राहुल जैन, इशान सिंहवाल, अंशु कंसल का भी सहयोग रहा। इसके लिए भाजपा नेता शारदा ने सभी आभार जताया। दूसरी ओर बेगम पुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा , उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मंत्री श्रीमती सुधा सेठ ,सुरेंद्र शर्मा राजेश सिंघल ,राजीव सिंघल, राजीव कपूर, अशोक महेश्वरी अरुण रस्तोगी , अतुल बंसल खन्दक बाजार के अध्यक्ष अंकुर गोयल ,पंकज बंसल ,नीलकमल रस्तोगी , विशाल विन्दल ,आदि उपस्थित रहे व सदस्य बनाने में सहयोग किया। आज के कार्यक्रममें विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराज गुप्ता , वार्ड 52 के पार्षद अजय चंद्रा अभियान में शामिल हुए।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *