ऋचा सिंह RLD राष्ट्रीय महासचिव

ऋचा सिंह RLD राष्ट्रीय महासचिव
Share

ऋचा सिंह RLD राष्ट्रीय महासचिव, मेरठ, राष्ट्रीय लोकदल की वरिष्ठ नेत्री ऋचा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव बनाई गई। पूजा राजपूत बनी प्रदेश सचिव/ पल्लवपुरम ऋचा सिंह के निवास पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने प्रैस वार्ता के दौरान ऋचा सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऋचा सिंह की नियुक्ति से खेल प्रकोष्ठ मजबूत होगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए और मजबूती से काम किया जाएगा।
चौ नीरपाल सिंह ने बताया कि खेलो के प्रति जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ 27 सितंबर से खेल जागरूकता यात्रा निकालने जा रहा है, जिसकी शुरुआत मेरठ से की जा रही है। यात्रा के दौरान 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। खेल जागरूकता यात्रा पहले चरण में मेरठ मंडल के 6 जिलों में निकाली जाएगी। दूसरे चरण में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में निकाली जाएगी। 27 सितंबर को पल्लवपुरम से यात्रा शुरू करके जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
28 सितंबर को हापुड़ में यात्रा जायेगी , 29 सितंबर को बुलंदशहर, 1 अक्टूबर को गौतमबुद्धनगर, 3 अक्टूबर को गाजियाबाद, 4 अक्टूबर को बागपत,बड़ौत में प्रथम चरण का समापन होगा। दूसरा चरण 15 अक्टूबर से सहारनपुर से शुरू होकर 16 को शामली,17 को मुजफ्फरनगर में समापन होगा। यात्रा का उद्वेश्य बच्चो को खेलो के प्रति जागरूक करना, खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मिले आदि मांगे रहेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर,युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी,मनोज चौधरी,नीलम सिंह,प्रदेश महासचिव विक्रांत राठी,उदयवीर राणा मैनेजर,अरविंद कुमार, एस वी सिंह,महेश बालियानआदि उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *