आगामी कार्यक्रमों पर भाजपा की बैठक

आगामी कार्यक्रमों पर भाजपा की बैठक
Share

आगामी कार्यक्रमों पर भाजपा की बैठक, भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक बैठक का आयोजन शनिवार  का क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी बागपत रोड पर किया गया। अध्यक्षता विमल शर्मा ने की। प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल नहीं रखी।सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे है इन वर्षों में जहां एक और बहुत से ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं वही अंतोदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश अनुसार 30 मई से 15 जून 2022 तक देश भर में बूथ स्तर तक “8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण “कार्यक्रम मनाए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत 1 जून से 13 जून तक 2022 के मध्य सभी जिला में महानगर केंद्रों पर गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। अमित शर्मा मीडिया प्रभारी भाजपा मेरठ महानगर ने बताया कि महानगर अध्यक्ष ने प्रस्तावना रखते हुए होने वाले अभियानों के बारे में बताया कि अभियान की शुरुवात रिपोर्ट टू नेशन से होगी फिर एक के बाद एक अभियान जनसंपर्क गतिविधियां 75 घंटे, बूथ पर बाहरी गतिविधियां 75 घंटे, मंडलों में विकास तीर्थ बाइक रैली ,गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, नगर निकाय चुनाव, यह सभी अभियान किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक अभियान के अभियान प्रमुख बनाकर सभी अभियानों को सफल बनाया जाएगा।आज की इस बैठक में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल,जिला अध्यक्ष विमल शर्मा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,कमल दत्त शर्मा,महामन्त्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महेश बाली,कॉपरेटिव बैंक चैयरमेन मनेंद्र पाल सिंह,उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, विवेक रस्तौगी, नरेंद्र उपाध्याय, सुनील चड्डा, पूर्व मेयर हरिकांत अल्हुवालियामीडिया प्रभारी अमित शर्मा, महानगर मंत्री गौरव मालिक,अंकित सिंघल,ज्योति बाल्मीकि,मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता,मुकेश दशमाना,रामकुमार चौबे, प्रवीण शर्मा,उपस्तिथ रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *