आमिर व अश्वनी का स्वागत

आमिर व अश्वनी का स्वागत
Share

आमिर व अश्वनी का स्वागत,  मेरठ में कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गौरव भाटी और राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस युगांश राणा ने युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्विनी गुर्जर, महानगर अध्यक्ष सैयद आमरि रजा को यह नया दायित्व सौंपा। नए सदस्यों को जोड़ने का आव्हान उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गौरव भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं से नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ने का आव्हान किया। कहा कि कॉलेजों से लेकर कालोनियों में जाकर अभियान चलाएं। नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी पूरी कटिबद्धता से चुनाव लड़ेगी। जो लोग भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं उनके पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है। इसलिए उनकी आदत हर अच्छे काम को गलत बताने की हो चुकी है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सनी नागर ने कहा कि हमने दो नए पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्हीं को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है। उसके बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालेंगे। जो नगर से गांव तक जाएगी। पार्टी की नीतियों को जनता को बताया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मेरठ प्रभारी सनी नागर, नसीम कुरैशी, शबी खान, सलीम अख्तर, राकेश मिश्रा, सरदार करमिंदर सिंह, दीपक शर्मा, उदयवीर त्यागी, अनिरूद्ध गोस्वामी मोजूद रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *