आशीष ने की कार्यकारिणी घोषित

Share

आशीष ने की कार्यकारिणी घोषित, उत्तर प्रदेश सर्वदलीय गौरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष आशीष वत्स ने संगठन की जिला कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। उन्होंने सुदेश कुमार उर्फ पप्पू गुर्जर पार्षद को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। आशीष वस्त ने बताया कि उनकी कार्यकारिणी में सुदेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  अमित अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य हबीब जी व तनिष्य सचदेव सभी उपाध्यक्ष जबकि मंत्री पद पर आचार्य मुकेश कुमार शांडिल्य, अमित कुमार, पं. मोहित शर्मा, दीपांशु प्रकाश गोयल, पुष्पेन्द्र शर्मा उर्फ भानू जिम्मेदारी दी गयी है। विकास कुकार कार्यकारिणी के लिए धन की व्यवस्था करेंगे। उन्हें कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आशीष वत्स ने सभी पदाधिकारियों को संदेश दिया है  कि गौमाता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। गौ माता हम सभी के लिए पूजनीय है। 38 करोड हिन्दू देवी देवता गौ माता में वास करते हैं। गौ माता हमारे लिए देवी देवताओं से भी ज्यादा पूजनीय है। सारे देवी देवताओं की यदि एक साथ पूजा करनी है तो हमें गौमाता की पूजा कर लेनी चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि इस संगठन से जुड़ना सभी के लिए गौरव की बात है। लेकिन उससे बड़ी बात यह कि कभी भी किसी भी वक्त गौमाता को जरूरत पड़ सकती है। जब भी गौमता संकट में होंगी तभी बगैर किसी देरी के उनको बचाने के लिए उनकी रक्षा करने के कूच करना होगा। उन्होंने कहा कि यह धर्म युद्ध है। गौमाता की रक्षा ही धर्म की रक्षा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों कुछ अधर्मी गौवंश को नुकसान पहुंचने में लगे हैं। ऐसे लोगों से गौवंश की रक्षा के लिए हिन्दू समाज को बेहद सजग रहने की जरूरत है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *