आदेश फौजी ने किया उद्घाटन

आदेश फौजी ने किया उद्घाटन
Share

आदेश फौजी ने किया उद्घाटन, वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक सरोकारों में हमेशा आगे रहने वाले भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंड़ित आदेश फौजी ने मेरठ के  उम्मीद परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जैन मंदिर दौराला में आयोजित किए गए स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति पूरी तरह से जागरूक व सजग है, लेकिन सामाजिक संगठनों को भी इस कार्य में प्रदेश की योगी सरकार का सहयोग करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन व रोजमर्राह की जिंदगी में स्वास्थ्य रहना सबसे ज्यादा जरूरी व चुनौती पूर्ण हो गया है। वर्तमान में स्वास्थ्य के प्रति लोगों में काफी जागरूकता भी नजर आती है। बच्चे, बूढे, नौजवान व स्त्री पुरूष सभी स्वास्थ्य के प्रति अब पहले से ज्यादा जागरूक नजर आते हें। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण उपाध्याय एवं दौराला के चेयरमैन पति नवीन शर्मा साथ रहे एवं दिव्यांग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शर्मा, ,जतिन कांबोज, लव सिवाच, राहुल पंवार, ललित कश्यप, हिमांशु मित्तल, नितिन शर्मा, यश, वंश, निखिल चौहान, सलोनी प्रजापति, भास्कर, पूजा आंचल, सभासद राकेश गुप्ता, जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक जैन, डॉक्टर मोहसिन, ओमेंद्र शर्मा एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे इस दौरान मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहां संस्थाएं समाज और राष्ट्र को मजबूत करती हैं कस्बे के लोगों को उम्मीद परिवार जैसे संगठन को आगे बढ़ाना चाहिए एवं संस्थाएं सामाजिक कार्यों की रीढ़ होती है और मैं हमेशा ऐसे संगठनों की मदद करता रहता हूं एवं आगे भी करता रहूंगा। पंड़ित आदेश फौजी ने इस स्वास्थ्य कैंप के आयोजन के लिए जो लोग भी इसके आयोजन व सहयोग से जुड़े थे उनका भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप व स्वास्थ्य मेले हमेशा व निरंतन आयोजित किए जाने चाहिए। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सभी का दायित्व है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *