अवनीश काजला ने ली बैठक

अवनीश काजला ने ली बैठक
Share

अवनीश काजला ने ली बैठक, मेरठ में  जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी व ब्लाक अध्यक्षओं की बैठक कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर जिला अध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों का “इंडिया” गठबंधन की पूर्ण बहुमत की केन्द्र में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता से किये गये वादे देश की दशा व दिशा को बदल देगे।
उन्होंने कहा की आरक्षण की सीमा बढ़ाकर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग का उथान किया जायेगा। देश में जातीय जनगरणा कराकर ” जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी ” का नियम बनायेगी।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने सभी पदाधिकारीओं को बधाई दी, यह चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारी का कार्य विभाजन किया गया। बैठक में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर,योगराज लंबरदार, महेंद्र शर्मा,राजेंद्र जाटव,बबीता गुर्जर, सलीम खान, देशपाल गुर्जर, अरविंद तालियांन,डॉ अशोक आर्य युसूफ अंसारी अरुण त्यागी,शिवकुमार शर्मा,बबली देवी,यामीन चौहान, राजेंद्र प्रसाद गुर्जर, सुरेंद्र शर्मा,इरशाद अहमद,गजे सिंह जाटव, नसीम राजपूत, सरताज अहमद,ब्रजराज चौधरी, रोहित प्रधान,विकास शर्मा, सोनू कुमार प्रजापति, नफीस अहमद, ईश्वर दयाल,सुखपाल सिंह, अनीश खान, चौधरी दिनेश कुमार,दिनेश उपाध्याय, ओंकार शर्मा, इमरान अख्तर, अरुण शर्मा,नवीन गुर्जर,रुस्तम सैफी, मनजीत सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, सलीम प्रधान, आतिफ़ मंसूरी,मयंक चौधरी,संदीप चौधरी आदि शामिल थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *