भारत जोड़ों यात्रा का विरोध बेअसर

भारत जोड़ों यात्रा का विरोध बेअसर
Share

भारत जोड़ों यात्रा का विरोध बेअसर, जिला शहर कांग्रेस के नाम पर सोशल मीडिया पर मेरठ के कांग्रेसियों द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा का विरोध बेअसर साबित हुआ। आज निकाली जाने वाली भारत जोड़ों यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुटेंगे। यह जानकारी युवा नेता इमरान ने दी। इनके अलावा कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष शवी खान, गौरव भाटी प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रदेश काग्रेस कमेटी  युगांश राणा जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस, मेरठ सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, नसीम कुरैशी पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व महानगर अध्यक्ष सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी  ने जानकारी दी कि पूर्व  निर्धारित भारत जोड़ो यात्रा सुबह 11:00 बजे इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ होगी,  जो बुढ़ाना गेट, सुभाष बाजार, गुजरी बाजार, सराफा बाजार, वेली बाजार, घंटाघर, डीएन चौराहा, ईदगाह होते हुए मेट्रो प्लाजा के सामने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया जाएगा। युगांश राणा ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा के समर्थन में मेरठ में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर यह भी उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के समर्थन में निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा का सोशल मीडिया पर जिला व शहर कांग्रेस के नाम पर अपरोक्ष रूप से विरोध किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में कहा गया कि इस यात्रा को लेकर कांग्रेसजन भ्रमित न हों, इसकी सीनियर कांग्रेसियों ने कठोर आलोचना करते हुए राहुल गांधी विरोधी कृत्य बताया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *