भंवर सिंह तोमर का अभिनंदन

भंवर सिंह तोमर का अभिनंदन
Share

केंद्र की भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को मेरठ के मंडल मवाना पश्चिम के पदाधिकारियों की एक बैठक फलावदा में अजय पंड़ित के आवास पर हुई। इस बैंठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला संगठन के महामंत्री भंवर सिंह तोमर रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर भंवर सिंह तोमर का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुके देकर अभिनंदन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि भवंर सिंह तोमर दिन रात संगठन के लिए काम करते हैं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुज भाटी ने की। बैठक में यशवीर भाटी,, बंटी शर्मा, अशोक सैनी, हर्ष विश्नोई, देवा पाल मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी, नरेश विश्नोई, राजा, मंडल मंत्री राजबीर शर्मा, अनुज सैनी, विकास पाल युवा मोर्चा, सोमबीर सैनी ओबीसी मोर्चा, यशपाल सिंह अनुसूचित मोर्चा के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता व किसान भी मौजूद रहे। बैठक में भंवर सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जितना बड़ा संगठन उतना बड़ा दायित्व। भाजपा दुनिया का एक मात्र सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों व केंद्र में भाजपा की सरकार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश शीघ्र ही विश्व गुरू बना जाएगा। आज दुनिया भर में पीएम नरेन्द्र मोदी की वजह से भारत का डंगा बज रहा है। दुनिया भर के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना नेता मान चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश भर में प्रखर राष्ट्रवाद की धूम मची हुई है। उत्तर प्रदेश का गौरव वापस लौटने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। भंवर सिंह तोमर ने कहा कि ऐसी स्थिति में सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व हो जाता है कि संगठन को लेकर जो भी दायित्व उन्हें सौंपा जाए उसको पूरा करें। सरकार किसानों के लिए जो काम कर रही है। तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं उनकी जानकारी किसानों को दें।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *