भाजपा जिला संगठन का सम्मेलन

भाजपा जिला संगठन का सम्मेलन
Share

भाजपा जिला संगठन का सम्मेलन, भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन का सम्मेलन क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी बागपत रोड पर हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान रहे। सम्मेलन में मंच पर केंद्रीय मंत्री संजीव वालियान के अलावा मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, भाजपा के जिला संगठन अध्यक्ष विमल शर्मा, संगठन महामंत्री भवर सिंह आदि  मौजूद रहे। संगठन के महामंत्री भवर सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन तीन सत्र में चला। बताया जाता है कि संगठन की जो परंपरा है उसके अनुसार पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होती है उसके उपरांत देश भर में तमाम राज्यों की कार्यकारिणी की बैठक होती है उसके उपरांत देश भर में संगठन के जिला संगठन के सम्मेलन कराए जाते हैं। इनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की ओर से जो लोक कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं उनकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है। क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी में आयोजित जिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि संजीव वालियान ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा जन कल्याण के क्या-क्या कार्य किए जा रहे हैं। संजीव वालियान ने कहा कि हमारी पार्टी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत को साथ लेकर चल रही है। बगैर किसी भेदभाव के काम किया जा रहा है। सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के विकास का कोई एजेंडा नहीं है। इसलिए पूरा विपक्ष एकजुट हाेकर भाजपा के खिलाफ एजेंडा चला रहा है। लेकिन देश की जनता और खासतौर से किसान विपक्ष के झांसे में आने वाला नहीं है। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने सरकार के कामों की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी की सरकार जनलोकप्रिय सरकार है। जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि संगठन सरकार के कामों की जानकारी जनता तक पहुंचाएगा। जिला महामंत्री ने कहा कि किसानों के लिए जितने अच्छे काम वर्तमान सरकार ने किए हैं उतने सत्तर साल में पहले कभी नहीं हुआ।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *