युवा ब्राह्मण का समाज विस्तार

युवा ब्राह्मण का समाज विस्तार
Share

युवा ब्राह्मण का समाज विस्तार, युवा ब्राह्मण समाज (रजि०) उत्तरप्रदेश की एक बैठक दशावतार मंदिर जादूगर का बाग मेरठ पर आयोजित की गई,  जिसमें संगठन की प्रदेश, मंडल, जिला व महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के नव नियुक्त संरक्षक सत्यपाल दत्त शर्मा ने की व संचालन संस्था के प्रदेश प्रवक्ता  तरुण शर्मा ने किया। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लिए कार्य करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने युवा ब्राह्मण समाज उत्तर प्रदेश के द्वारा समाज के लिए किए जाने वाले कामों को विस्तार से बताया। साथ ही बल दिया कि ब्राह्मण समाज की एकजुट बनाए रखी जाए। जहां भी अपने ब्राह्मण भाई हैं उनको एकजुट किया जाए। सभी ब्राहममण दुख सुख में एक दूसरे के सहभागी हों। समाज को परिवार मानकर आपस में जड़ें रहें। सभी के सभी वर्ग के लोग एकजुट का परिचय दे रहे हैं। फिर ब्राह्मण इसमें पीछे क्यों रहें। एकजुटता का परिचय देकर ब्राह्मणों को भी अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए। सबसे ज्यादा जोर ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर दिया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी तरह से समर्पित होने का संकल्प लिया। बैठक में संस्था के विस्तार हेतु विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश स्तर पर श्रीमती लक्ष्मी शर्मा (प्रदेश संयोजक महिला प्रकोष्ठ) ,श्रीमती पूनम शर्मा (प्रदेश संयोजक सलाहकार समिति) श्रीमती सीमा शर्मा (जिला संयोजक,महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती ममता तिवारी (महानगर संयोजक, विधिक प्रकोष्ठ)   मुकेश कौशिक (प्रदेश सचिव)  शोभित त्यागी(मंडल प्रवक्ता) डॉ ० मनीष शर्मा (जिला सचिव) मनीष भारद्वाज (जिला सचिव)  मुनित शर्मा (महानगर प्रभारी)  सुशील शर्मा (महानगर अध्यक्ष)  अपूर्व शर्मा (महानगर,महामंत्री) अतुल शर्मा (महानगर,उपाध्यक्ष)  रोहित शर्मा (महानगर,उपाध्यक्ष) शिवम् शर्मा(महानगर महासचिव) तुषार कौशिक(महानगर महासचिव,)  नितिन शर्मा (महानगर,सचिव)  सिद्धार्थ शर्मा (महानगर सचिव ), निशांत पाठक(महानगर,सचिव)  दीपक शर्मा (महानगर,सचिव) आदि की नियुक्ति पर संस्था अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक, प्रदेश सलाहकार सदस्य  प्रशांत कौशिेक, संजय भारद्वाज,  रितिन शर्मा (जिला उपाध्यक्ष)  गौरव शर्मा (जिला उपाध्यक्ष)  लोकेश कौशिक, अनिल शर्मा  द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *