भाजपा सांसद का कांग्रेस पर हमला

भाजपा सांसद का कांग्रेस पर हमला
Share

भाजपा सांसद का कांग्रेस पर हमला, भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने विपक्षी गठबंधन खासतौर से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। देश की जनता द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस बुरी तरह से हताश है। राजेन्द्र अग्रवाल सिविल लाइन स्थित एक सभागार में प्रेस से वार्ता कर रहे थे। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अंकुर गोयल खंदक, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि तमाम भाजपाई मौजूद रहे। उन्होंने दावा किया कि साल 2024 में होने जा रही लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला विपक्ष सदन में चर्चा से डर सदन से भाग खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सुचिता बहुत जरूरी है। इसके अलावा राजेन्द्र अग्रवाल ने मेरठ में केंद्र व यूपी सरकार की प्रस्तावित योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने नेताओं के साथ होने वाली घटनाओं को लेकर कहा कि इस प्रकार की चीजों को लोकतंत्र में स्थान नहीं दिया जा सकता। दारा सिंह चौहान पर स्याही और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने की घटनाएं बहुत निंदनीय हैं। मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा जो हो रहा है वो बहुत गलत है। ये लोकतंत्र की भाषा नहीं हैं। सांसद ने आगे कहा हम प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं लेकिन दुश्मन नहीं। ऐसे कृत्य होना निंदनीय हैं। चाहें दारा सिंह हों या स्वामी प्रसाद मौर्य दोनों पर नहीं होना था। ये लोकतंत्र की भाषा नहीं है। हम प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं, दुश्मन नहीं हो सकते हैं। हमें बेहद शालीनता, मर्यादा से राजनीति करनी चाहिए, जिसने भी ये किया है वो बहुत गलत है। अगर ये टिट फॉर टेट है तो और भी गलत है। मेरठ से हवाई यात्रा शुरू होना है। जिस पर लगातार बात चल रही है। मैं कह सकता हूं कि आने वाले 2-3 महीने में हवाई पट्‌टी विस्तारीकरण पर कुछ प्रगति जरूर होगी। मेरठ के रेलवे स्टेशन को भी मॉर्डनाइज किया जाएगा। कुल 1305 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न लुक देना है। हवाई अड्‌डे जैसा लुक रेलवे स्टेशन का होगा। उसमें मेरठ, हापुड़ का भी नाम है। दूसरे चरण में ये जरूर विकसित होंगे। बारिश के कारण सड़कें ज्यादा टूटी हैं, सड़क निर्माण को लेकर जल्द काम शुरू होगा, एक से दो महीने के अंदर सड़कों पर काफी काम होगा। ईएसआईसी का अस्पताल बनने जा रहा है, सेना का अस्पताल बनने जा रहा है। रैपिड रेल, हवाई पट्‌टी विस्तारीकरण, ड्रेनेज सिस्टम को लेकर काफी काम हो रहा है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *