बूथ सशक्तिकरण अभियान पर अमित अग्रवाल

बूथ सशक्तिकरण अभियान पर अमित अग्रवाल
Share

बूथ सशक्तिकरण अभियान पर अमित अग्रवाल, जून की तपती दोपहरी और एयर कंडीशन गाड़ी छोड़कर स्कूटी पर पीछे सवार होकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल को जब सड़कों से गुजरते देखा तो लोगों को उनके पुराने दिन याद आ गए। वहीं दूसरी ओर मेरठ कैंट क्षेत्र के तमाम दूसरे वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा का छावनी मंडल संगठन भी उत्साह से लवरेज हो गया। भाजपा छावनी मंडल के महामंत्री नितिन बालाजी ने जानकारी दी कि पार्टी नेतृत्व के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को भरी दोपहरी में गर्मी की परवाह न करते हुए कैंट विधायक अमित अग्रवाल व कैंट बोर्ड के निवर्मान मैंबर अनिल जैन  आदि वरिष्ठ नेता बूथ सशक्तिकरण अभियान के लिए निकले। इस दाैरान कैंट विधायक ने  छावनी मंडल के बूथ संख्या= 301, 307, 308,3 09,  267, 269 पर बूथ अध्यक्ष व संगठन के अन्य तमाम  कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर बूथ को मजबूत बनाने हेतु बूथ के समीकरण पर बारीकी से चर्चा की। इस दौरान छावनी परिषद के   नामित सदस्य Dr सतीश शर्मा, महानगर मंत्री अंकित सिंघल, मंडल अध्यक्ष विशाल कनोजिया, बूथ प्रभारी अजय चंद्रा, नगर निगम के पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपाई रविन्द्र तेवतिया, भाजपा संगठन की  महानगर महामंत्री डोली गुप्ता,  छावनी मंडल महामंत्री नितिन कंसल, कैंट बोर्ड के निवर्मान सदस्य नीरज राठौर, gorav huryaa ji,  राजीव शर्मा, कैंट बोर्ड के निवर्तमान मैंबर व भाजपा नेता अनिल जैन, अंकित मन्नू, अंजली गुप्ता, सुरेंद्र जैन, अखिल सिद्धू,  वार्ड अध्यक्ष मोहित आनंद, बूथ अध्यक्ष कपिल चंदेल,  आशीष आशीवाल,  सनी, जतिन बंगिया , प्रभात गुप्ता जी, Akansh Gupta ji , Rajesh सिंघल,  मोहनलाल गर्ग , तुषार गुप्ता वार्ड अध्यक्ष, सतीश bhatya जी , मन्नू लाल , पवन भल्ला, सुरेश शर्मा  वार्ड अध्यक्ष, ms Grewal ji , राहुल सोनकर , निशांत बनर्जी , मोनू यादव आदि भी मौजूद रहे। वार्ड के बूथों की समीक्षा के दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने एक-एक बिंदू पर संगठन के पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बूथ मैनेजमेंट किसी भी संगठन की नींव होती है। यदि हमारा बूथ मैनेजमेंट मजबूत है तो टॉप लेबल पर संगठन मजबूत है। कैंट विधायक ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को बूथ का दायित्व दिया गया है, वो संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *