केक तो काटा मगर खुद ही खाया

केक तो काटा मगर खुद ही खाया
Share

केक तो काटा मगर खुद ही खाया, सूबे के पूर्व सीएम व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्म दिन में कमिश्नरी पार्क में शुक्रवार को सपाइ जुटे। वहां केट काटा लेकिन बजाए यह केक गरीबों व राह चलते लोगों को बांटने के ज्यादातर सपाई खुद ही चबाते हुए नजर आए। सार्वजनिक स्धल पर अपने नेता का जन्म दिन मनाने वाले ये सपाई केक को सार्वजनिक रूप से बांटने के लिए बड़ा दिल नहीं दिखा सके। सपा नेता अफजाल सैफी ने बताया कि  मेरठ समाजवादी पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों एवं पूर्व पार्षदों की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार  शुक्रवार एक  जुलाई 2022 को ठीक 12:00 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी 49 वां जन्मदिन आज सद्भावना दिवस के रूप में चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर धूमधाम के साथ मनाया गया और केक काटकर उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए कहा किस देश में सांप्रदायिक सद्भाव आपसी भाईचारा एवं किसानों अल्पसंख्यकों छात्रों नौजवानों पिछड़ों दलितों व्यापारियों युवाओं की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाकर न्याय दिलाने का काम श्री यादव जी द्वारा किया जाता है हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं और वर्ष 2024 में देश में एक विकास उन्नति एवं प्रगति के पथ पर नए आयाम प्रदान कर उन्नति की ओर अग्रसर करने वाली सब्जियों को मजबूती प्रदान करने का नौजवानों से आह्वान किया गया अवसर पर नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य पार्षद इकरामुद्दीन बालियान पूर्व पार्षद संगीता राहुल पूर्व पार्षद अफजाल सैफी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद चांद पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज चपराना पूर्व पार्षद महमूद इकबाल कस्सार पूर्व जिला सचिव रियाज खान महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष रियाद सैफी पूर्व प्रवक्ता मोहम्मद वसीम राहुल, मोहम्मद चांद प्रदेश सचिव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा उत्तर प्रदेश, इकरामुद्दीन बालियान पूर्व उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य पार्षद नगर निगम मेरठ आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे। सभी ने नेता जी की बर्थे का स्वाद चखा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *