छावनी मंडल महिला मोर्चा में घमासान

Share

छावनी मंडल महिला मोर्चा में घमासान, भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा मेरठ की अंदरूनी घमासान अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आने लगी है। महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता व महामंत्री मुक्ता जैन के खेमे में बंट गया है। तनातनी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दूसरे के कार्यक्रम का अघोषित बहिष्कार तक किया जाने लगा है, साथ ही कार्यक्रमों की सूचना भी नहीं दी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इस महाभारत की असली वजह कैँट बोर्ड के चुनाव की दावेदारी है, हालांकि अभी चुनाव को लेकर तस्वीर साफ नहीं। अध्यक्ष अंजली गुप्ता के खेमे में डोली गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री, रीना सिंहल वार्ड छह की दावेदार, स्न्हेलता मंत्री वार्ड पांच, कल्पना यादव, सुनीला नागपाल, ममता गुप्ता व साधना मित्तल के नाम लिए जाते हैं। जबकि छावनी मंडल महामंत्री मुक्ता जैन खेमे में खुश्बू गोयल वार्ड पांच व छह की दावेदार, पूनम सिंहल, नेहा गोयल व भूपेन्द्र कौर आदि के नाम गिनाए जा रहे हैं। मुक्ता जैन भी वार्ड चार व पांच की दावेदार हैं। संगठन की छवि बिंदल के इस्तीफे के पीछे भी घमासान का साइड इफैक्ट माना जा रहा है। कुछ के बारे में तो कहा जा रहा है कि यदि भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय भी चुनाव में उतरने की पूरी तैयारी है। पिछले दिनों शहीद स्मारक पर छावनी मंडल अध्यक्ष की ओर कार्यक्रम था, उसमें महामंत्री खेमे में जितनी भी नेत्रियां हैं, उनमें से ज्यादा तर गायब रहीं। शहीद स्मारक के कार्यक्रम का जवाब देने के लिए छावनी मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री खेमे ने धनसिंह कोतवाल को लेकर थाना सदर बाजार में कार्यक्रम रखा, इस कार्यक्रम में छावनी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष खेमे कहीं नजर नहीं आया, इसकी वजह  क्या रही, इस पर भाजपाई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं। महामंत्री खेमे ने इसी दिन  थाना सदर बाजार में  एक और जोर का झटका धीरे से दे दिया। लगे हाथों पुलिस वालों के हाथों में आनन-फानन में राखी बांधकर रक्षा बंधन पर्व भी मना दिया। हालांकि छावनी मंडल अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने काल कर बताया कि संगठन में कोई घमासान नहीं है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *