पूर्व विधायक को सांत्वना देने पहुंचे सुनील बंसल

पूर्व विधायक को सांत्वना देने पहुंचे सुनील बंसल
Share

पूर्व विधायक को सांत्वना देने पहुंचे सुनील बंसल, प्रदेश भाजपा के महामंत्री व संगठन के कदावर नेता सुनील बंसल गुरूवार को मेरठ में  भाजपा के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल को सांत्वना देने पंहुंचे। याद रहे कि विगत मार्च माह में विधानसभा चुनाव के मतदान से एक रोज पहले सत्यप्रकाश अग्रवाल के सुपुत्र सुधीर अग्रवाल का निधन हो गया था। तब कहीं कारणों के चलते सुनील बंसल मेरठ नहीं पहुंच सके थे, लेकिन जैसे ही वह मेरठ आए हैं, वह अपने व्यवस्त कार्यक्रम से गुरूवार को समय निकालकर पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के आवास पर पहुंचे। यहां करीब आधा घंटे से ज्यादा समय तक वह पूर्व विधायक व उनके परिजनों के साथ रहे। प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील बंसल अकेले ही सत्यप्रकाश अग्रवाल के आवास पर नहीं पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा के मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल व उनके पुत्र वरूण अग्रवाल, महानगर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश सिंहल, अरविंद मारवाडी, अश्वनी माधवपुरम बेरीपुरा आदि भी इस मौके पर उपस्थत थे। आवास पर पहुंचते ही सुनील बंसल ने सुधीर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल को सांत्वना दी। सत्यप्रकाश अग्रवाल से कुछ कहते नहीं बन पा रहा था, लेकिन जवान बेटे के जाने का दुख क्या होता है, पूर्व विधायक की आंखें बयां कर रही थीं। इस मौके पर जितने भी लोग मौजूद थे, उनका दुख बस महसूस किया जा सकता था। सुनील बंसल व अन्य लोगों ने परिजनों से भी मुलाकात की। सुधीर के यूं चलने जाने को ईश्वर की मंशा और ईश्वर की मंशा के आगे आदमी की लाचारी बताते हुए उन्हें सांत्वना दी। सुनील बंसल ने सत्यप्रकाश अग्रवाल व परिजनों ने तमाम गैर राजनीतिक बातें की। सत्य प्रकाश अग्रवाल से कहा कि दुख की इस घड़ी में उनका परिवार अकेला नहीं है। पूरी भाजपा इस दुख में शामिल हैं। यहां करीब आधा घंटे से अधिक समय रूकने के बाद सुनील बंसल व अन्य लोग रवाना हो गए। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *